Volkswagen किराए पर देगी सेल्फ ड्राइविंग फीचर, हर घंटे का इतना होगा चार्ज!

निश्चित तौर पर नया आइडिया ऑटो दिग्गज को अच्छा पैसा कमाने में मदद कर सकता है, क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी कंपनियां ई-मोबिलिटी की ओर बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen नए सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर काम कर रही है
  • रिलीज़ के बाद इस फीचर को प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर देगी
  • 2022 की दूसरी तिमाही तक फीचर के तैयार होने की उम्मीद

Volkswagen की सेल्फ ड्राइविंग सर्विस के अगले साल की दूसरी तिमाही तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है

जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen एक ऐसी सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत लोग कंपनी के ऑटोनोमस व्हीकल (स्वचालित गाड़ियों) को प्रति घंटे शुल्क के आधार पर चला सकेंगे। इस सर्विस के जरिए कई लोग लंबी यात्रा के दौरान ड्राइविंग की थकान से बच सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने एक MEB (मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म) बनाया है, जिसके ऊपर यह फीचर बनाया जाएगा। कंपनी के बोर्ड के एक सदस्य का कहना है कि फोक्सवैगन के सेल्फ-ड्राइविंग फीचर के तैयार हो जाने के बाद, (अगले साल की दूसरी तिमाही तक) यह आगामी सर्विस शुरू होने की उम्मीद है।

यदि आप लंबी यात्रा के दौरान ड्राइविंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आने वाले समय में आपकी यह परेशानी Volkswagen पूरी कर सकती है। कंपनी एक नए सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर काम कर रही है, जिसे प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया जा सकता है। एक जर्मन अखबार Die Welt को दिए इंटरव्यू में Volkswagen बोर्ड के सदस्य Thomas Ulbrich ने कहा कि कंपनी की योजना प्रति घंटा/दैनिक सदस्यता के आधार पर कई तरह की सर्विस की पेशकश करने की है। उनका कहना है कि यदि गाड़ी की चार्जिंग में कम से कम 15 मिनट का समय भी लगता है, तो यूज़र्स उस समय अंतराल में गाड़ी में वीडियो गेम खेल सकेंगे।

निश्चित तौर पर नया आइडिया ऑटो दिग्गज को अच्छा पैसा कमाने में मदद कर सकता है, क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी कंपनियां ई-मोबिलिटी की ओर बढ़ चुकी हैं। हालांकि अभी से यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि अपनी कार में सेल्फ-ड्राइविंग फीचर इस्तेमाल करने के लिए लोग प्रति घटे के हिसाब से पैसे देना चाहेंगे या नहीं।

Ars Technica को दिए एक इंटरव्यू में Volkswagen के चीफ सेल्स ऑफिसर Klaus Zellmer ने कहा (अनुवादित) " हम प्रति घंटे लगभग 7 यूरो (लगभग 600 रुपये) की कीमत मानते हैं। इसलिए, यदि आप तीन घंटे तक खुद ड्राइव नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस सर्विस को 21 यूरो (करीब 1,870 रुपये) में इस्तेमाल कर सकते हैं।" उन्होंने Tesla पर व्यंग कसते हुए कहा कि कंपनी पांच संख्या वाली कीमत (डॉलर में) की पूरी कार खरीदने के बजाय प्रति घंटा फीस लेकर ऑटोनोमस ड्राइविंग की पहुंच अधिक से अधिक यात्रियों तक बना सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Volkwagen, Volkwagen Cars, Volkwagen Self Driving

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.