Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज अपनी 5G सर्विस में विस्तार की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 14:57 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज अपनी 5G सर्विस में विस्तार की घोषणा की है।
  • Vi उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, UK और UP में 5G विस्तार करेगा।
  • Vi की स्थिति भारत के प्रमुख डाटा बाजारों में काफी मजबूत होगी।

Photo Credit: Pexels/Z z

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज अपनी 5G सर्विस में विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि मई 2026 तक 90 और शहरों में 5G सर्विस शुरू करने का प्लान है। इसके साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर का 5G नेटवर्क 17 सर्किल के 43 शहरों से बढ़कर देशभर के 133 शहरों तक पहुंच जाएगा। इस कदम के साथ Vi की स्थिति भारत के प्रमुख डाटा बाजारों में काफी मजबूत होगी। आइए वोडफोन आइडिया के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वोडाफोन आइडिया इस फेज के तहत मुंबई, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश-पूर्वी, उत्तर प्रदेश-पश्चिमी, कोलकाता और पश्चिम बंगाल समेत 15 सर्किल में 5G कवरेज का विस्तार करने का प्लान बना रहा है। कंपनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हाई डेटा कंजप्शन सेंटर और अर्बन सेंटर के साथ मुख्य मार्केट को प्राथमिकता दे रही है। इनमें से कुछ प्रमुख शहर चेन्नई, हैदराबाद, पुडुचेरी, गांधीनगर, गोवा, कोल्हापुर, सीकर, वाराणसी, प्रयागराज और दुर्गापुर आदि हैं। वोडाफोन आइडिया डेटा-बेस्ड एक्सपेंशन स्ट्रैटजी के तहत अपने नेटवर्क विस्तार को 5G डिवाइस की डिमांड के हिसाब से बना रहा है। बड़े इकोसिस्टम वाले मार्केट को प्राथमिकता देकर कंपनी हाई परफॉर्मेंस कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहती है।

Advertisement

क्षेत्र के हिसाब से ऐसे होगा विस्तार

  • वोडाफोन आइडिया उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपनी 5G कवरेज का विस्तार करेगा। करनाल, पानीपत, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और कई अन्य शहर में रोल आउट होगा।
  • वोडाफोन आइडिया पूर्वी भारत में कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5G नेटवर्क का विस्तार करेगा, जिसमें आसनसोल, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, गंगटोक आदि शहर शामिल होंगे।
  • वीआई पश्चिमी भारत में मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में अपनी मौजूदा 5G कवरेज को और बढ़ाएगा। वहीं गोवा और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में भी इसका विस्तार होगा। इसमें गांधीधाम, भुज, सोलापुर, कोल्हापुर, भिवंडी, उल्हासनगर, कोटा, सीकर, उदयपुर के साथ-साथ सिलवासा और दमन समेत कई शहर शामिल होंगे।
  • वीआई दक्षिण भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में करेगा। इस प्लान को चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुपति, हैदराबाद, तिरुवल्ला और नीलामबुर जैसे शहरों में लागू किया जाएगा।
  • वोडाफोन आइडिया मध्य भारत में भोपाल और ग्वालियर में 5जी सर्विस शुरू करने के साथ विस्तार करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone Idea, Vodafone Idea 5G, Vi 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.