Vivo ने 33W फास्ट चार्जिंग, 10,000mAh बैटरी वाला पावरबैंक किया लॉन्च, जानें कीमत

पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000mAh की है।
  • पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है।
  • यह पावरबैंक 33W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है।

Vivo ने अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000mAh की है। पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है। यह बिल्ड में काफी स्लिम है और केवल 1.5cm का है। यह वजन में हल्का और पोर्टेबल है। इसका वजन 177g बताया गया है। यह पावरबैंक 33W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है। इसमें 22.5W PD फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 18W QC फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo 33W Power Bank price

Vivo 33W Power Bank को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है जहां पर इसकी कीमत 129 युआन (लगभग 1500 रुपये) है। कंपनी ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इसके ग्लोबल मार्केट में जल्द आने की संभावना हो सकती है।  
 

Vivo 33W Power Bank Features

Vivo का नया 33W पावरबैंक कई आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000mAh की है। पावरबैंक में लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है। पावरबैंक बिल्ड में काफी स्लिम है और केवल 1.5cm मोटा है। यह वजन में हल्का और पोर्टेबल है। इसका वजन मात्र 177g बताया गया है। यह पावरबैंक 33W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है। इसमें 22.5W PD फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 18W QC फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। 

Vivo 33W Power Bank में 33W PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट भी दिया गया है। यह कई तरह के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और गेम कंसोल भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार यह iPhone 16 को 30 मिनट में 58% चार्ज कर सकता है। जबकि vivo S30 को 30 मिनट में 36% चार्ज कर सकता है। पावरबैंक में बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है। इसमें एर्गोनॉमिक L-शेप कनेक्टर है। इसका केबल फ्लेक्सिबल वॉवेन मटिरियल का बना है। 

पावरबैंक में सेफ्टी के लिए मल्टीपल लेयर्स दिए गए हैं। यह ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, ओवरचार्ज, ओवरडिस्चार्ज, शॉर्ट सर्किट, और इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह एयर ट्रैवल के लिए सेफ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.