Vespa Dual 125 और Vespa Dual 150 हुए लॉन्च, यूनिक स्टाइल के साथ दमदार पावर

कीमत की बात की जाए तो Vespa 125 और 150 स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपये से 1.49 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2023 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Piaggio ने भारत में दो नए स्कूटर Vespa 125 और Vespa 150 पेश किए हैं।
  • Vespa 125 में 125cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Vespa 150 में 150cc का इंजन है जो कि 10.64 एचपी की पावर जनरेट करता है।

Vespa Dual 125 में 125cc का इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Vespa

Piaggio ने भारतीय बाजार में दो नए स्कूटर Vespa 125 और Vespa 150 पेश किए हैं। इसके साथ में कपनी ने  BS6 फेज II स्टैंडर्ड के साथ प्रीमियम स्कूटर्स की वेस्पा रेंज को अपडेट किया है। वेस्पा ड्यूल के नाम वाले नए वेरिएंट में ड्यूल-टोन लाईवरी है। यहां हम आपको Vespa 125 और Vespa 150 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vespa 125 और 150 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Piaggio Vespa 125 और 150 स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपये से 1.49 लाख रुपये तक है।

Vespa 125 और 150 में क्या है नया


नए ड्यूल टोन कलर ऑप्शन VXL और SXL मॉडल्स में उपलब्ध हैं। नई पेंट स्कीम में VXL 125 और 150 के लिए पर्ल व्हाइट और अजुरो प्रोवेन्जा, पर्ल व्हाइट और बेज शामिल है।  वहीं SXL 125 और SXL 150 के लिए पर्ल व्हाइट और मैट रेड है। इसके अलावा VXL 150 और SXL 150 के लिए पर्ल व्हाइट और मैट ब्लैक है। नए Vespa Dual वेरिएंट में सीट के साथ-साथ फुटबोर्ड कलर से मिलते हुए स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर एक पिलियन बैकरेस्ट भी दिया गया है।

Vespa 125 और Vespa 150 के इंजन और पावर


Vespa 125 में 125cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 9.65 एचपी की पावर और 10.11 एनएम पीक टॉर्क जरनेट करता है। वहीं Vespa 150 में 150cc का इंजन दिया गया है जो कि 10.64 एचपी की पावर और 11.26 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

Piaggio व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड में 2W डोमेस्टिक बिजनेस के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट अजय रघुवंशी ने कहा कि "Vespa ड्यूल अपने यूनिक और शानदार कलर स्कीम के चलते सबसे अलग है जो कि लोगों का ध्यान खींचेगा। हमने राइडर के साथ-साथ स्कूटर पर पीछे बैठने वाली सवारी के कंफर्ट को बढ़ाते हुए एलीमेंट्स को जोड़ा है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.