Uttarakhand Board Results 2025: 19 अप्रैल को आ रहे उत्तराखंड 10th, 12th बोर्ड रिजल्ट, ऑनलाइन ऐसे करें चेक

रिजल्ट्स एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिलीज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 10:07 IST
ख़ास बातें
  • 19 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी होंगे नतीजे
  • रोल नम्बर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नम्बर भरकर देख सकेंगे रिजल्ट
  • स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 19 अप्रैल को आने वाले हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के रिजल्ट्स के लिए लाखों परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं। UBSE को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के नाम से भी जाना जाता है। 19 अप्रैल को बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। ये रिजल्ट्स एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिलीज किए जाएंगे जिसके लिए 19 अप्रैल सुबह 11 बजे का समय रखा गया है। रिजल्ट रिलीज होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन भी चेक कर पाएंगे। आइए हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बताते हैं कि 19 अप्रैल को UBSE के रिजल्ट्स आप किन-किन तरीकों से चेक कर सकते हैं। 

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के रिजल्ट्स देखने के लिए परीक्षार्थी अपने रोल नम्बर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नम्बर आदि जैसे डिटेल्स भरकर परीक्षा परिणाम घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपने डिटेल्स भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। ये वेबसाइट्स हैं- 
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in

ऑनलाइन UBSE रिजल्ट कैसे चेक करें 
Advertisement
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं। 
यहां जाने के बाद Board Results पर क्लिक करें। 
Advertisement
पेज पर आने के बाद अपना रोल नम्बर और कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में भर दें। 
उसके बाद Get Result पर क्लिक कर दें। 
जैसे ही क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा। 
Advertisement

बोर्ड ने इस साल रिजल्ट्स के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्टूडेंट्स स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपने रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के माध्यम से भी रिजल्ट्स चेक किए जा सकते हैं। Digilocker प्रोसेस के माध्यम से भी परिणाम देखे जा सकेंगे। 

NDTV वेबसाइट पर जाकर भी केंडिडेट रिजल्ट चेक कर सकते हैं जिसका तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं- 
Advertisement
रिजल्ट चेक करने के लिए आप NDTV के पेज पर जाएं। 
पेज पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट के लिए स्पेशल टैब मिलेगा। 
टैब पर क्लिक करके आप दिए गए स्पेस में अपना रोल नम्बर और अन्य डिटेल्स भर दें। 
सही डिटेल्स भरने के बाद Submit पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि UBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम 21 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक कंडक्ट किए थे। एग्जाम्स में 2 लाख 23 हजार 403 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। पूरे राज्य में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एग्जाम्स में पास होने के लिए विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत स्कोर प्रत्येक विषय में करना होता है। इसके साथ ही कक्षा 9 के वार्षिक परिणामों के आधार पर भी आकलन होता है, और कक्षा 9 के क्लास एटेंडेंस भी देखे जाते हैं। 10वीं के इंटरनल और मासिक एग्जाम की भी भूमिका इनमें होती है। 

जो परीक्षार्थी परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होते हैं, वे री-चैकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रिजल्ट आने के 21 दिनों के भीतर यह आवेदन दिया जा सकता है। री-चेकिंग के रिजल्ट जुलाई 2025 के अंत तक घोषित किए जाएंगे। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.