क्‍या है NOTAM? जिसने अमेरिका का फ्लाइट सिस्टम कर दिया ठप, एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे

US Flights Down : अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, NOTAM सिस्‍टम में खराबी आई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 19:39 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं
  • इसकी वजह NOTAM सिस्‍टम में गड़बड़ी को बताया जा रहा है
  • सिस्‍टम को ठीक करने में टीमें जुटी हुई हैं

US Flights Down : अमेरिका के ऐसी तकनीकी गड़बड़ी का यह पहला मामला है। NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) एक नोटिस है, जिसमें उड़ान से संबंधित कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी होती है।

अमेरिका में विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। एक कंप्‍यूटर सिस्‍टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरे अमेरिका में विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक देश में लगभग 1200 उड़ानें देरी से चल रही थीं। विमान सेवाओं के प्रभावित होने की वजह ‘नोटिस टू एयर मिशन' सिस्टम (NOTAM) में गड़बड़ी को बताया जा रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर NOTAM सिस्‍टम होता क्‍या है।    

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, NOTAM सिस्‍टम में खराबी आई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। अमेरिका के ऐसी तकनीकी गड़बड़ी का यह पहला मामला है। NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) एक नोटिस है, जिसमें उड़ान से संबंधित कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी होती है।  
 

यह एक संचार व्यवस्था की तरह है। NOTAM सिस्‍टम के जरिए फ्लाइट में सवार केबिन क्रू को अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं। इसे काफी मजबूत सिस्‍टम माना जाता है, जिसमें सेंध लगाना नामुमकिन है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस सिस्‍टम में गड़बड़ी कैसे आई। 

NOTAM सिस्‍टम के जरिए पायलट को जरूरी जानकारियां भेजी जाती हैं। उसे इलाके के मौसम की जानकारी दी जाती है। रॉकेट लॉन्‍च और सैन्‍य अभ्‍यास के बारे में भी बताया जाता है। कई और संवेदनशील जानकारियां पालयट के साथ शेयर की जाती हैं, ताकि सफर के दौरान कोई अनहोनी ना हो। विमान के सुरक्षित सफर के लिए इस सिस्‍टम को काफी मजबूत और सुरक्ष‍ित माना जाता है। 
Advertisement

यूएस फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार NOTAM सिस्‍टम को ठीक करने पर काम चल रहा है। जब तक सिस्‍टम पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं करता, विमान सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अबतक सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। करीब 100 फ्लाइट कैंसल हो चुकी हैं। FAA ने कहा है कि NOTAM सिस्‍टम जैसे-जैसे दुरुस्‍त होता जाएगा, लोगों को इस बारे में बताया जाएगा। हालांकि हवाई सेवाओं में हो रही परेशानी के कारण लोग काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: US Flights Down, NOTAM, NOTAM system, What is NOTAM, FAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  2. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  3. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  4. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  5. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  7. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  8. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  9. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.