मोबाइल पर ऐसे ऐप अपडेट करने पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, हैकर्स इस्‍तेमाल कर रहे यह तरीका, जानें

पोलिश फाइनेंशियल सुपरविजन अथॉरिटी की कंप्‍यूटर सिक्‍योरिटी इंसिडेंट रेस्‍पॉन्‍स टीम (CSIRT KNF) के सिक्‍योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए मामले का पता लगाया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2023 13:43 IST
ख़ास बातें
  • पोलिश सिक्‍योरिटी रिसर्चर्स ने लगाया फ्रॉड का पता
  • वेब एपीके फाइल के नाम पर नकली ऐप हो सकता है डाउनलोड
  • मोबाइल पर बैंकिंग सेवाएं इस्‍तेमाल करने वाले हैं टार्गेट पर

विशेषरूप से उन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है, जो अपने मोबाइल में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित ऐप इस्‍तेमाल करते हैं।

एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल करने वाले ध्‍यान दें! आप हैकर्स के निशाने पर हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड यूजर्स को धोखा देने के लिए हैकर्स नई तकनीक इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इससे लोगों को पता भी नहीं चलता और उनके फोन में ‘चपत' लगाने वाले ऐप्‍स इंस्‍टॉल हो जाते हैं। विशेषरूप से उन यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है, जो अपने मोबाइल में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित ऐप इस्‍तेमाल करते हैं। क्‍या है यह पूरा मामला, आइए जानते हैं।  

द हैकर न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पोलिश फाइनेंशियल सुपरविजन अथॉरिटी की कंप्‍यूटर सिक्‍योरिटी इंसिडेंट रेस्‍पॉन्‍स टीम (CSIRT KNF) के सिक्‍योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए मामले का पता लगाया है। साइबर अपराधी उन लोगों को अपना टार्गेट बना रहे हैं, जो अपने मोबाइल में बैंकिंग सेवाएं इस्‍तेमाल करते हैं। 
 

ऐप अपडेट करने को कह रहे साइबर अपराधी

रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी ग्राहकों को ऐसे टेक्‍स्‍ट मैसेज भेज रहे हैं, जिसमें उन्‍हें कहा जा रहा है कि लोगों को अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप को अपडेट करने की जरूरत है। 
 

मैसेज के साथ भेजा जा रहा लिंक 

यूजर्स को जो टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजा जा रहा है, उसके साथ एक लिंक भी है। लिंक पर क्लिक करते ही फोन में एक अपडेट दिखाई देता है। अपडेट के नाम पर ही फ्रॉड किया जाता है, क्‍योंकि वह प्‍ले स्‍टोर या अन्‍य एंड्रॉयड ऐप स्‍टोर से संबंधित नहीं होता। वह अपडेट यूजर्स को WebAPK डाउनलोड करने के लिए कहता है।    

ऐसा करने पर स्‍मार्टफोन का ब्राउजर सिक्‍योरिटी को डिसेबल कर देता है और यूजर्स की डिवाइस पर ऐप को इंस्‍टॉल कर देता है। रिपोर्ट कहती है कि यूजर्स के फोन में नकली बैंकिंग ऐप को इंस्‍टॉल करने के बाद साइबर अपराधी यूजर्स से उनकी बैंकिंग डिटेल भरवाते हैं और बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं। 

ऐसे रहें सतर्क

  • इस तरह के डाउनलोड्स या मैलवेयर से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। 
  • कभी ऐप को साइडलोड नहीं करना चाहिए। 
  • सिर्फ गूगल प्‍ले स्‍टोर या अन्‍य वेरिफाइड ऐप स्‍टोर्स से ही ऐप को इंस्‍टॉल करें। 
  • अगर आप APK फाइल इंस्‍टॉल कर रहे हैं, तो उसकी प्रमाणिकता की जांच कर लें। 
  • ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें जो ऐप अपडेट करने से संबंधित है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.