UP Raodways की बस का वाइपर खराब, ड्राइवर ने कर दिया अनोखा 'जुगाड़', देखें वीडियो

एक सोशल वर्कर विपिन राथौर (@VipinRathaur) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बस के ड्राइवर ने खराब वाइपर के चलते एक जुगाड़ से वाइपर बनाया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2022 20:18 IST
ख़ास बातें
  • एक सोशल वर्कर विपिन राथौर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया
  • वीडियो को देख लोगों ने रोडवेज की आलोचना की
  • UP Roadways ने समस्या को ठीक करने का दावा किया

एक बस का वाइपर खराब है, जिसे चलाने के लिए ड्राइवर ने उस वाइपर को रस्सी से बांधा हुआ है

जुगाड़ में भारत अव्वल देश कहा जा सकता है। यहां हर कोई जिंदगी आसान बनाने, पैसा बचाने या किसी भी कारण या यूं कहें कि बिना किसी कारण भी जुगाड़ कर लेता है। इसी तरह, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें परिवहन विभाग की एक बस के ड्राइवर ने अपनी बस में एक ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देख कर आप भी ड्राइवर की तारीफ करेंगे। 

एक सोशल वर्कर विपिन राथौर (@VipinRathaur) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बस के ड्राइवर ने खराब वाइपर के चलते एक जुगाड़ से वाइपर बनाया है। ट्वीट में लिखा है, "उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में जुगाड़़ से चलता वाइपर।" इसमें दिखाया देता है कि कैसे एक बस ड्राइवर ने खराब वाइपर को चलाने के लिए जुगाड़़ किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग की रोडवेज़ बस का वाइपर खराब है, जिसे चलाने के लिए ड्राइवर ने उस वाइपर को रस्सी से बांधा हुआ है।
 

रस्सी का एक सिरा बस के बाहर बंधा हुआ है और दूसार ड्राइवर ने पकड़ा हुआ है। जब ड्राइवर इस रस्सी को खींच रहा है, तो वाइपर एक तरफ चलता है और रस्सी में एक पानी से भरी बोतल लगाई गई है, जिसके वजन से वाइपर अपनी जगह वापस आ जाता है।

बस के ऊपर यूपी रोडवेज लिखा है और नीचे की ओर मेरठ भी लिखा है। जुगाड़ के वीडियो को अभी तक 11.4 हजार बार देखा जा चुका है। ट्वीट में कई रिप्लाई भी आए हैं, जहां लोग ड्राइवर की तरीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यूपी रोडवेज की खस्ता हाल बसों पर भी कमेंट कर रहे हैं। 
Advertisement

वहीं, यूपी रोडवेज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने राथौर के ट्वीट पर आए कुछ रिप्लाई का जवाब भी दिया है और साथ ही वाइपर के ठीक कराए जाने का एक वीडियो भी शेयर किया है। 
Advertisement
 

राथौर के ट्वीट के रिप्लाई में एक यूजर ने रिप्लाई में एक यूजर ने UP Roadways के मुख्य हैंडल और मेरठ ब्रांच के हैंडल को टैग करते हुए लिखा, "देख लिजिए सर ये है यूपी [उत्तर प्रदेश] का हाल।" इसके जवाब में UPSRTC Meerut ने रिप्लाई किया, "महोदय दिनाँक 08.10.2022 को ही वाइपर ठीक करा दिया गया था।" बता दें, राथौर ने इस वीडियो को 9 अक्टूबर को ट्वीट किया था। निगम एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें उसी बस का वाइपर अच्छी तरह से काम करता दिखाया गया है।
 

वहीं, एक यूजर के रिप्लाई के जवाब में निगम ने लिखा, "इस सम्बन्ध में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी। बस का वाइपर ठीक करवाकर ही मार्ग पर संचालित कराया गया था।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UP Roadways, UP roadways bus, UP Roadways Bus driver, jugaad
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.