UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड आज घोषित करेगा 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं क्लास के रिजल्ट को चेक करने के लिए upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • UPMSP आज 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने वाला है।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जा सकते हैं।
  • यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 का रिजल्ट कैसे देखें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड चाहिए।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने वाला है। इस साल बोर्ड ने एग्जाम पूरे करने की तारीख से सबसे कम समय में रिजल्ट घोषित करने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का फैसला किया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किए जाएंगे। इस साल की घोषणा बीते साल से अलग होगी, क्योंकि इस साल दोनों क्लास के रिजल्ट एक साथ ही घोषित किए जाएंगे। जबकि बीते सालों में घोषणा दो फेज में हुई थी। आइए यूपी बोर्ड के रिजल्ट कैसे चेक करें यह जानते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं क्लास के रिजल्ट को चेक करने के लिए upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक चली थी। यूपी बोर्ड के जो स्टूडेंट्स 35 प्रतिशत या ज्यादा अंक पाएंगे तो उन्हें पास किया जाएगा, जबकि कम स्कोर वालों को कंपार्टमेंट टेस्ट में बैठना होगा। आपको बता दें कि बीते साल पास प्रतिशत 85.33 था और 2021 में लगभग 97.88 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की।
Advertisement

यह पहली बार है जब स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का मौका मिला, क्योंकि इससे पहले उन्हें कोरोना काल के चलते 2021 में 10वीं क्लास में बिना बोर्ड परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया गया था। 2023 में इन स्टूडेंट्स को पहली बार बोर्ड एग्जाम का मौका मिला। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जहां पर घोषणा के अलावा टॉपर्स का नंबर, पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन, लड़के और लड़कियों का रिजल्ट और अन्य जानकारी प्रदान की जाएंगी।
 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 का रिजल्ट कैसे देखें:


Advertisement
1. सबसे पहले स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
2. फिर उसके बाद 10वीं स्टूडेंट्स होमपेज पर यूपी बोस्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं 12वीं स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
3. अब स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
Advertisement
4. अब स्क्रीन पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट खुल जाएगा।
5. स्टूडेंट्स इसे चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.