Uber for Teens: बच्चों को कैब में अकेले भेजने की टेंशन खत्म! Uber लाई खास सर्विस, ऐसे करें बुक

कंपनी ने यह सर्विस फिलहाल 37 शहरों में शुरू की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 10:24 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बैंगलोर, पुणे समेत देश के 37 शहरों में सर्विस
  • GPS ट्रैकिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और इन-ऐप इमरजेंसी बटन जैसी खास सहूलियत
  • माता-पिता भी टींस अकाउंट बनाकर राइड पर रख सकते हैं नजर

Uber ने अपनी नई राइड सर्विस Uber for Teens को लॉन्च किया है

टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी Uber ने अपनी नई राइड सर्विस को लॉन्च किया है जो खासतौर पर टीनेजर्स के लिए लॉन्च की गई है। Uber for Teens के नाम से इस सर्विस को लॉन्च किया गया है। जिसमें 13 से 17 साल के किशोर सुरक्षित तरीके से राइड कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, माता-पिता भी टींस अकाउंट (Teens Account) बनाकर अपने बच्चों की राइड पर नजर सकते हैं। इसी के साथ बच्चों की ओर से टैक्सी भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी राइड के डिटेल्स भी वे देख सकते हैं। कंपनी ने यह सर्विस अभी चुनिंदा शहरों में शुरू की है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Uber ने अपनी नई राइड सर्विस Uber for Teens को लॉन्च किया है जो किशोरों के लिए लाई गई खास राइड बुकिंग सर्विस है। ‘उबर फॉर टीन्स' सर्विस कंपनी ने अभी कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू की है। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बैंगलोर, पुणे और चेन्नई समेत देश के 37 शहरों को शामिल किया गया है। सर्विस के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें GPS ट्रैकिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और इन-ऐप इमरजेंसी बटन जैसी खास सहूलियत मिलती हैं। इन सभी फीचर्स की मदद से पेरेंट्स अपने बच्चों को चिंता मुक्त होकर कैब राइड के लिए भेज सकते हैं। 
Advertisement

भारत और साउथ एशिया के उबर प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने सर्विस लॉन्च के मौके पर कहा कि वे कैब राइड के दौरान युवाओं और उनके माता पिता के सामने आने वाली चुनौतियों को जानते और समझते हैं। कंपनी उबर टींस के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की यह ऐसी सर्विस है जिस पर पेरेंट्स पूरा भरोसा कर सकते हैं और युवा अपनी राइड को सेफ और कूल बना सकते हैं। 

Uber के द्वारा किए गए कंज्यूमर सर्वे में सामने आया था कि टीनेजर्स के लिए कंपनी को एक खास राइड सर्विस उपलब्ध करवानी चाहिए। सर्वे में 92% पेरेंट्स का कहना था कि कई बार उनको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जब उनके युवा बच्चे भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट सिस्टम की कमी के चलते यात्रा नहीं कर पाते। इनमें 72 प्रतिशत पेरेंट्स का कहना था कि वे राइड के दौरान अपने बच्चों की सेफ्टी को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। 63% माता पिता का कहना था कि वे इस तरह की सर्विस को अपने बच्चों की स्पोर्ट्स या एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के लिए चाहते हैं। जबकि 61% माता-पिता इस तरह की सर्विस स्कूल और कोचिंग क्लासेस के लिए चाहते हैं। 
Advertisement

Uber for Teens कैब सर्विस कैसे करें बुक
Advertisement
Uber for Teens सर्विस बुक करने के लिए यूजर्स Teen Account बना सकते हैं। यह टीन अकाउंट उन्हीं क्षेत्रों में बनाया जा सकेगा जहां पर कंपनी अपनी सर्विस उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर उन सभी शहरों की सूचि बनाकर दी है जिनमें भी यह सर्विस उपलब्ध है। अगर आप उनमें से किसी शहर में रहते हैं तो कंपनी की इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं। धीरे-धीरे सर्विस को रोलआउट किए जाने की बात कंपनी ने कही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.