Uber यूज़ करने वालों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा ये नया फीचर

Uber ने राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए नए फीचर्स अपने इंटरफेस में जोड़े हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 08:25 IST
ख़ास बातें
  • अब राइडर 90 दिन पहले तक राइड्स को रिजर्व कर सकते हैं।
  • एयरपोर्ट तक ट्रैवल करना अब यूजर्स के लिए और भी ज्यादा आसान।
  • कंपनी एयरपोर्ट्स पर पिकअप एंड ड्रॉप जोन पर काम कर रही है।

Uber ने राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए नए फीचर्स अपने इंटरफेस में जोड़े हैं।

राइड सर्विसेज उपलब्ध करवाने वाली कंपनी Uber ने अपने यूजर्स के लिए नए सर्विस फीचर लॉन्च किए हैं। ये फीचर्स राइडर्स और ड्राइवर्स, दोनों को ही ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। इसमें रिजर्व राइड से लेकर मैप फीचर्स तक शामिल हैं। कहा गया है कि ये फीचर्स एयरपोर्ट ट्रैवल को और ज्यादा सुविधापूर्ण बनाने के लिए जोड़े गए हैं। चलिए, इन नए फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको बताते हैं। 

Uber ने राइडर्स और ड्राइवर्स के लिए नए फीचर्स अपने इंटरफेस में जोड़े हैं। जिससे एयरपोर्ट तक ट्रैवल करना अब यूजर्स के लिए और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। नए फीचर्स के तहत, अब राइडर 90 दिन पहले तक राइड्स को रिजर्व कर सकते हैं। यानि कि अब तीन महीने पहले भी आप अपनी राइड को बुक करके रख सकते हैं। कंपनी एयरपोर्ट्स पर पिकअप एंड ड्रॉप जोन पर काम कर रही है। इसी के साथ में ऊबर ऐप पर यूजर को अब रास्ता ढूंढने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप गाइड भी मिलेगा। जिससे वह आसानी से ऊपर पिकअप जोन तक पहुंच सकेगा। 

इस गाइड में एयरपोर्ट की असल फोटो भी दिखाई देंगी ताकि यूजर आसानी से पिकअप जोन तक पहुंच सके। इस फीचर को देश के 13 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स पर शुरू किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा एयरपोर्ट्स पर यूजर को गेट से लेकर पिकअप जोन तक की पैदल दूरी भी बताई जाएगी जिससे उसे पिकअप जोन तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

ईमेल के माध्यम से यूजर अब अपना प्लान ऊबर के साथ शेयर कर सकेगा। इससे ट्रिप को प्री-प्लान करना बेहद आसान हो जाएगा। क्योंकि राइडर अब प्री-बुक कर सकेगा। वहीं, किसी फ्लाइट के लिए पहले से बुक की हुई राइड्स के बारे में भी ऐप पर जानकारी मिल सकेगी। इस फीचर की मदद से आखिरी वक्त पर बुकिंग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
Advertisement

इसके अलावा ऊबर रिजर्व फीचर भी इसमें जोड़ गया है जिसमें यूजर 90 दिन पहले तक राइड बुक करके रख सकता है। इससे ड्राइवर्स को भी सहूलियत होगी और वह अपनी राइड के लिए चार्ज और टाइम प्लान पहले से ही बनाकर रख सकेंगे। कंपनी ने एयरपोर्ट ट्रिप्स के लिए ड्राइवर सपोर्ट को भी और बेहतर बनाने की बात कही है। अब ऊबर ड्राइवर ऐप में यूजर एयरपोर्ट पर वेटिंग टाइम को भी देख पाएगा। उस वक्त कितनी कैब लाइन में हैं, ये भी पता लग पाएगा। इससे ड्राइवर को भी अपनी ट्रिप प्लानिंग में मदद मिलेगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber new features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.