TVS Radeon 2022 मॉडल इन धांसू फीचर्स के साथ मार्केट में मचाएगा धूम!

TVS Radeon 2022 मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि यह फीचर्स से भरपूर होगा। दरअसल कंपनी Hero MotoCorp के नहले पर दहला मारने की कोशिश में है जिसने हाल ही में Splendor Plus का Xtec edition लॉन्च किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2022 21:04 IST
ख़ास बातें
  • नए मॉडल में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ब्लूटूथ भी हो सकता है
  • इसमें इंटेलिगो स्टॉप/स्टार्ट सिस्टम भी देखने को मिल सकता है
  • इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, टैंक रेंज फीचर भी हो सकता है

Radeon 2022 में Raider 125 के कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं

TVS Radeon का अपडेटेड वर्जन जल्द ही आने वाला है। कंपनी की ये मोटरसाइकिल भले ही Hero Splendor की तरह दशकों तक नहीं बिकी लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस मोटरबाइक ने स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर नहीं दी। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि Radeon, TVS की बेस्ट कम्यूटर बाइक्स में से है। कंपनी के दूसरे मॉडल्स जैसे Star City से यह लाइनअप में काफी ऊपर है। 

TVS Radeon 2022 मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि यह फीचर्स से भरपूर होगा। दरअसल कंपनी Hero MotoCorp के नहले पर दहला मारने की कोशिश में है जिसने हाल ही में Splendor Plus का Xtec edition लॉन्च किया है। इसने कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ के माध्यम से फोन कनेक्टिविटी, Xtec कनेक्टिविटी सूट, LED DRL के अलावा भी बहुत कुछ पेश किया है। TVS Radeon 2022 के साथ कंपनी हीरो को रेस में आगे नहीं निकलने देने की पूरी कोशिश करेगी। 
Advertisement

अगर कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे NTorq, Apache RR 310, Apache RTR 160 4V और हाल ही में लॉन्च हुई Raider 125 को देखें तो हम पाएंगे कि इन मॉडल्स के फीचर्स अपने प्रतिद्वंदियों से कितने ज्यादा बेहतर हैं। कंपनी अगर TVS Radeon को अपडेट करने जा रही है तो इसका कुछ अंदाजा TVS Raider 125 से लगाया जा सकता है क्योंकि Raider 125 बाइक Radeon के काफी करीब है और इसमें ढ़ेरों फीचर्स दिए गए हैं। Raider 125 के कई फीचर्स Radeon के अपडेटेड मॉडल में देखने को मिल सकते हैं। या यूं कह सकते हैं कि कंपनी Raider 125 के कुछ फीचर्स को कम करके TVS Radeon 2022 के रूप में पेश करती है जिससे बाइक रेडर जैसे फीचर्स के साथ बजट फ्रेंडली ऑप्शन बन जाएगी। 

Radeon जो फीचर्स Raider 125 से ले सकती है उनमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (कॉल, एसएमएस के साथ) और टर्न बाइ टर्न नेविगेशन देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि इसमें इंटेलिगो स्टॉप/स्टार्ट सिस्टम भी देखने को मिले और LED DRL और LED हेडलाइट्स भी नजर आएं। प्रतिद्वदियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी Radeon के अंदर रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी, साइड स्टैंड इंडिकेटर,  सर्विस रिमाइंडर, टैंक रेंज और लो-फ्यूल इंडिकेटर जैसे फीचर्स दे सकती है। फिलहाल रेडन में यूएसबी फोन चार्जर एक विकल्प की तरह मौजूद है लेकिन अपडेटेड मॉडल में यह स्टैंडर्ड फिटमेंट के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.