18 मई को लॉन्च होगा नया TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, 123 km होगी रेंज!

नए 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को कल, यानी 18 मई को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाना है। लॉन्च में इस स्कूटर के सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठने की संभावना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • TVS iQube 2022 इलेक्ट्रिक स्कूटर 123 km की रेंज के साथ आ सकता है
  • कल दोपहर 2 बजे होगा लॉन्च
  • नए वेरिएंट में कुछ डिजाइन बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं

TVS iQube की दिल्ली में मौजूदा ऑन-रोड कीमत 1,00,777 रुपये है

TVS ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज किया है। टीज़र में इस अपकमिंग स्कूटर की कुछ झलकियां भी दिखाई गई है। कंपनी ने इसमें The Power of 123 टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। स्कूटर को 18 मई, 2022 को दोपहर 2:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मौजूदा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट हो सकता है, जो लॉन्ग रेंज के साथ आएगा और इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव होंगे।

TVS ने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो टीज़र शेयर किया है, जिसमें लाल रंग में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ झलक दिखाई गई है। यह iQube है, जिसका मौजूदा वर्जन भारतीयों को काफी पसंद आ रहा है। यूं तो कंपनी ने इस टीजर वीडियो में डिजाइन के अलावा स्कूटर के किसी स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन वीडियो में The Story of 123 का जिक्र किया गया है, जो संभवत: आने वाले स्कूटर की रेंज हो सकती है। बता दें कि मौजूदा मॉडल 75 km की रेंज के साथ आता है। ऐसा हो सकता है कि अपकमिंग स्कूटर में बड़ा बैटरी पैक दिया जाए।
 

जैसा कि हमने बताया, नए 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को कल, यानी 18 मई को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाना है। लॉन्च में इस स्कूटर के सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठने की संभावना है।

iQube TVS के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो का एकमात्र प्रोडक्ट है। इसकी भारत में टक्कर Ola S1 Pro, Ather 450 सीरीज़, Bajaj Chetak EV सहित कई अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होती है। 
Advertisement

मौजूदा मॉडल की कीमत की बात करें, तो FAME II और राज्य सरकारस की सब्सिडी के बाद इसकी दिल्ली में कीमत 1,00,777 रुपये है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो मौजूदा iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 75 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78Kmph है। इसमें 2.25kWh क्षमता की lithium-ion बैटरी मिलती है। स्कूटर कई आधुनिक फीचर्स से लैस आता है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जीपीएस / नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS iQube, TVS iQube electric scooter, TVS iQube 2022
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.