181 km तक रेंज वाले Bajaj Chetak, Ather 450X और Ola S1 Pro से नया 2022 TVS iQube कितना बेहतर? यहां जानें

2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के मूल वेरिएंट की कीमत 98,564 रुपये (ऑन-रोड, FAME II और दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद) है। इसके S वेरिएंट की कीमत 1,08,690 रुपये (ऑन-रोड, FAME II और दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मई 2022 17:25 IST
ख़ास बातें
  • तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है नया 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Ola S1 Pro की एक्सटेंडेड रेंज 181 km है
  • Bajaj Chetak Electric और Ather 450X भी हैं पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगस्त 2021 में लॉन्च हुए Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) के मामले में सबसे तेजी से उभरते देशों में से एक है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी देश में जबरदस्त एक्टिविटी देखने को मिल रही है। एक के बाद एक नए स्टार्टअप्स से लेकर बड़े टू-व्हीलर्स दिग्गजों द्वारा भारत में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए जा रहे हैं। Bajaj Chetak Electric, Ather 450, Ola S1 Pro को टक्कर देने के लिए हाल ही में TVS ने भी अपने मौजूदा iQube को अपग्रेड किया है। जहां पहले यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 km की सिंगल चार्ज रेंज देता था, अब कंपनी ने दावा किया है कि नया 2022 मॉडल फुल चार्ज में 140 km तक दौड़ेगा। इस लॉन्च के साथ ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रतियोगिता और गर्मा गई है। ऐसे में हम आपको इन चारों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बीच अंतर या समान फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

यदि आप भी एक अच्छा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Best electric two-wheelers) खरीदने के इच्छुक हैं और कंफ्यूज हैं कि आपके लिए नए 2022 TVS iQube, Bajaj Chetak EV, Ather 450 सीरीज़ और Ola S1 Pro में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट रहेगा, तो हम आपका काम आसान बनाने वाले हैं। आप नीचे इन तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement
 

TVS iQube vs Bajaj Chetak vs Ather 450 vs Ola S1 Pro

 

2022 TVS iQube

2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के मूल वेरिएंट की कीमत 98,564 रुपये (ऑन-रोड, FAME II और दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद) है। इसके S वेरिएंट की कीमत 1,08,690 रुपये (ऑन-रोड, FAME II और दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद) है। हालांकि, फिलहाल इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन ST वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। स्टैंडर्ड और S वेरिएंट की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत क्रमश: 1,66,564 रुपये और 1,76,690 रुपये है। स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ आता है, जो वेरिएंट्स के हिसाब से बांटे गए हैं। iQube और iQube S वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि iQube ST की प्री-बुकिंग बाद में खोली जाएगी। प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध दोनों वेरिएंट को वर्तमान में देश के 33 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा और बाद में यह 52 अतिरिक्त शहरों में भी उपलब्ध होगा।

TVS iQube के पावरट्रेन की बात करें, तो इसका बेस और S वेरिएंट सिंगल चार्ज में 100 km की रेंज देगा, जबकि इसके टॉप वेरिएंट, ST की सिंगल चार्ज रेंज 140 km होगी। तीनों ही वेरिएंट मौजूदा iQube की रेंज से ज्यादा है, जो सिंगल चार्ज में 75 km देता था। वहीं, टॉप स्पीड की बात करें, तो बेस और S वेरिएंट की टॉप स्पीड 78 kmph है, जबकि ST वेरिएंट 82 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम होगा। स्कूटर के साथ ग्राहकों को तीन ऑफ-बोर्ड चार्जर चुनने का मौका मिलेगा, जिसमें 650W, 950W और 1.5kW क्षमता के चार्जर शामिल हैं।
Advertisement

2022 TVS iQube के बेस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट सपोर्ट करता है। वहीं, iQube S में समान फीचर्स से लैस 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, इस वेरिएंट में डिस्प्ले के साथ जॉयस्टिक भी मिलती है, जिसके जरिए राइडर फीचर्स को आसानी से नेविगेट कर सकता है। इसके जरिए म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है और साथ ही नोटिफिकेशन्स को भी एक्सेस किया जा सकता है।

बात टॉप वेरिएंट, iQube ST की करें, तो इसमें भी S वेरिएंट की तरह 7-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो जॉयस्टिक के साथ आता है। यह वॉइस असिस्ट और TVS iQube Alexa स्किलसेट भी सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

Bajaj Chetak

Bajaj अपने 90 के दशक के बेहद लोकप्रिय स्कूटर चेतक (Chetak) को एक बार फिर बाज़ार में वापस लाई है और इस बार इसे आधुनिक बनाया गया है। Bajaj Chetak EV Premium मॉडल की कीमत 1,53,298 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। Bajaj Chetak EV को फिलहाल कुछ शहरों में बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बुकिंग की शुरुआत पुणे और बेंगलुरु से की गई थी। इसके बाद कंपनी ने औरंगाबाद, मैसूर और मैंगलोर में भी इसकी बुकिंग खोली गई। अब इलेक्ट्रिक स्कूटर कई शहरों में उपलब्ध है।

Bajaj Chetak EV की मोटर 3800W पावर रेटिंग के साथ आती है, जो 4,080W की पीक पावर जनरेट कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिगंल चार्ज में 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में 5 घंटों का समय लगाती है। इसकी टॉप स्पीड 70Kmph है। इसका डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बेहद आधुनिक दिखाई देता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। यह जीपीएस और नेविगेशन भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है और साथ ही यह पार्किंग असिस्ट, एंटी थेफ्ट सिस्टम और जीयो फेंसिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी एक खासियत रिवर्स मोड है, जिसके जरिए आपको इसे पीछे धकेलने के लिए पैरों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
Advertisement
 

Ather 450X / Ather 450 Plus

भारतीय स्टार्टअप Ather के पोर्टफोलियो में इस समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका नाम Ather 450X है। इसका एक 'किफायती' वेरिएंट भी है, जिसे कंपनी Ather 450 Plus कहती है। दोनों में कीमत के साथ पावर और रेंज का भी अंतर है। एथर एक भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट-अप है, जो तेज़ी से नाम कमा रहा है। दिल्ली में 450X और 450 Plus दोनों की एक्स-शोरूम कीमत 1,71,520 रुपये है। हालांकि, 450X में परफॉर्मेंस अपग्रेड किट और दोनों मॉडल में FAME II व राज्यों की सब्सिडी जुड़ने के बाद दोनों की ऑन-रोड कीमतों में अंतर आता है।

कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450X और 450 Plus कई आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। 450X में 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको, राइड और स्पोर्ट शामिल है। इन तीनों में रेंज में अंतर आता है। ईको मोड में यूज़र 85KM, राइड मोड में 70KM और स्पोर्ट्स मोड में 60KM की रेंज निकाल सकता है। इसमें 2.9kWh क्षमता की बैटरी मिलती है। इसकी 6kW क्षमता की मोटर 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 10 मिनट के चार्ज पर 15KM चल सकता है।
Advertisement

वहीं, इसका एक मॉडल Ather 450 Plus के नाम से आता है। इस वेरिएंट में आपको अधिकतम 70KM की रेंज मिलती है। इसकी मोटर 5.4kW क्षमता के साथ आती है, जो अधिकतम 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट में 10 मिनट का चार्ज आपको 10KM की राइड कराने में सक्षम है। ये स्कूटर्स रिवर्स मोड, जीपीएस और नेविगेशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस आते हैं। 450X वेरिएंट में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल अलर्ट्स और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।
 

Ola S1 Pro

अगस्त में लॉन्च हुए Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,39,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि, यह कीमत FAME II और राज्यों की सब्सिडी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

Ola S1 Pro में 8.5kW की पीक पावर मिलती है। स्कूटर को "ऑप्शनल परफॉर्मेंस अपग्रेड एक्सेसरी" के माध्यम से 3.97kWh की बैटरी के साथ अपग्रेड किया जा सकता है, जिसकी दावा की गई रेंज 181km है। इसकी टॉप स्पीड 115kmph है। इसमें तीन राइडिंग मोड हैं - नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर। यह 3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

Ola Electric को फिजिकल key नहीं मिलती है, बल्कि पेयर किए गए स्मार्टफोन का इस्तेमाल यह प्रोक्सिमिटी key की तरह करता है। अनिवार्य रूप से जब वह फोन पास में होगा, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपने आप लॉक या अनलॉक हो जाएगा। इन दोपहिया वाहनों में 7 इंच का टचस्क्रीन भी है जिसमें मल्टीपल माइक्रोफोन, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिदम और ओला इलेक्ट्रिक द्वारा विकसित MoveOS चलता है। रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन और फ्रंट सिंगल फोर्क सस्पेंशन के साथ दोनों कोनों पर 110/70 R12 टायर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.