Turkey-Syria Earthquake: WhatsApp ने बचाई तुर्की में मलबे में बचे एक छात्र की जान, जानें कैसे?

पिछले हफ्ते, सोमवार की दोपहर को जब दूसरा भूकंप आया, तब बोरान कुबत नाम का यह छात्र मालट्या (Malatya) में रिश्तेदारों से मिलने गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 20:22 IST
ख़ास बातें
  • तुर्की-सीरिया में मरने वालों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच चुकी है
  • एक छात्र और उसके परिवार के सदस्यों को WhatsApp स्टेटस के जरिए बचाया गया
  • मलबे में दबे छात्र ने WhatsApp के जरिए शेयर किया था वीडियो

तुर्की और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच चुकी है

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। दोनों देशों में भूकंप में मरने वालों की तादाद 35 हजार के पार पहुंच चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक ये आंकड़ा 50 हजार के भी पार जा सकता है। इस बीच बचाव के कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चमतकार से कम नहीं है। भूकंप आने के सैंकड़ों घंटों बाद भी लोग मलबे से निकाले जा रहे हैं। एक ऐसा ही चमतकार में टेक्नोलॉजी का हाथ है, जहां इस्तांबुल के एक 20 वर्षीय छात्र और उसके परिवार के सदस्यों को उसके द्वारा शेयर किए गए WhatsApp स्टेटस की मदद से बचाया गया है।

Vice के अनुसार, पिछले हफ्ते, सोमवार की दोपहर को जब दूसरा भूकंप आया, तब बोरान कुबत नाम का यह छात्र मालट्या (Malatya) में रिश्तेदारों से मिलने गया था। पूर्वी तुर्की में स्थित मालट्या भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ था और कुबत भी अपने रिश्तेदारों के साथ एक अपार्टमेंट ब्लॉक के मलबे के नीचे फंस गया था।

रिपोर्ट बताती है कि पिछले हफ्ते सोमवार को, सुबह के शुरुआती घंटों में पहले भूकंप से बचने के बाद परिवार ने फिर से ब्लॉक में प्रवेश किया था, लेकिन दोपहर में 7.5 तीव्रता के दूसरे भूकंप से इमारत गिर गई। हालांकि, मलबे में दबे कुबत के पास उसका स्मार्टफोन था, जिसमें मौजूद इस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल करते हुए कुबत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने अपने पते की पूरी जानकारी दी थी और लोगों से मदद मांगी थी।

वीडियो में कथित तौर पर उसने तुर्की भाषा में बोला था, “जो कोई भी इस व्हाट्सऐप स्टेटस को देख रहा है, कृपया आकर मदद करें। कृपया सभी लोग आएं और हमें बचाएं।”
Advertisement

उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के भरोसे बचावकर्मी परिवार को खोजने में सक्षम रहें और कुबत और उसकी मां और चाचा को मलबे से बाहर निकाला गया।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि मलबे से बाहर आने के बाद पास खड़े समाचार एजेंसी Reuters के रिपोर्टर को कुबत ने बताया, (अनुवादित) "मेरे पास मेरा टेलीफोन था, इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करता हूं, तो मेरे दोस्त इसे देख सकते हैं और वे हम तक पहुंच सकते हैं।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.