सड़कों पर दिखाई दी Toyota की नई 'किफायती' इलेक्ट्रिक कार, जल्द होगी लॉन्च!

Maruti Suzuki और Toyota Kirloskar Motor के बीच भारत में साझेदारी है, जिसके तहत कंपनी पहले ही मारुति की दो कार को अपने बैज के साथ बाज़ार में उतार चुकी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2021 19:51 IST
ख़ास बातें
  • Toyota की नई इलेक्ट्रिक कार रोड टेस्टिंग के दौरान देखी गई
  • Maruti Suzuki Wagon-R EV का ज़रा बदला हुआ रूप लगती है नई कार
  • इससे पहले वैगन-आर ईलेक्ट्रिक भी कई बार रोड टेस्टिंग में देखी जा चुकी है

Maruti Suzuki Wagon-R EV भी रोड टेस्टिंग के दौरान कई बार देखी जा चुकी है

इस समय भारत में Maruti Suzuki की दो गाड़ियां Toyota के बैज़ और कुछ बदले हुए रूप के साथ सड़कों पर दौड़ रही हैं, इनमें पहली Glanza और दूसरी Urban Cruiser है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि सबकी चहेती Wagon-R के आगामी EV मॉडल को भी Toyota बदले हुए नाम और कुछ हद तक बदले हुए रूप के साथ भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। पहले कई बार Maruti Suzuki Wagon-R EV को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार Toyota की इलेक्ट्रिक कार सकड़ों पर टेस्ट होती देखी गई है, जो दिखने में लगभग वैगन-आर की तरह है।

ऑटोमोबाइल बेवसाइट Gaadiwale द्वारा Toyota की आगामी इलेक्ट्रिक कार को सकड़ों पर टेस्ट होते देखा गया है। वेबसाइट द्वारा साझा तस्वीरों में कार के बाहरी डिज़ाइन के साथ-साथ उसके नीचे का हिस्सा भी दिखाया गया है। दिखने में कार Maruti Suzuki की आगामी इलेक्ट्रिक कार Wagon-R EV पर आधारित लगती है। दोनों के ढांचे एक समान लगते हैं, लेकिन हेडलाइट और कुछ कॉस्मेटिक डिज़ाइन में बदलाव के कारण इनमें अंतर महसूस होता है। Toyota की इस कार का नाम क्या होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इसका इलेक्ट्रिक कार होने का पता इसके नीचले भाग से चलता है। कार का निचला भाग बिल्कुल Wargon-R नॉन इलेक्ट्रिक कार से मिलता है, लेकिन इसमें एग्जॉस्ट नहीं है। कार में मौजूद अलॉय व्हील Maruti Suzuki Ignis के समान हैं।  
 

जैसा कि हमने बताया Maruti Suzuki और Toyota Kirloskar Motor के बीच भारत में साझेदारी है, जिसके तहत कंपनी पहले ही मारुति की दो कार को अपने बैज के साथ बाज़ार में उतार चुकी है। कंपनी ने Baleno को Glanza के नाम से पेश किया था, जो पूरी तरह से एक समान डिज़ाइन के साथ आई थी। वहीं, Brezza को भी कंपनी ने Urban Cruizer के नाम से लॉन्च किया, लेकिन डिज़ाइन में मामूली बदलाव भी किए।

फिलहाल Wagon-R EV और इस नई Toyota EV के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन लगातार रोड टेस्टिंग में देखा जाना इस बात की ओर इशारा है कि दोनों कंपनियां इन्हें बाज़ार में लाने में देर नहीं करेगी। फिलहाल कीमत को लेकर भी किसी प्रकार की ठोस खबर लीक नहीं हुई है, लेकिन क्योंकि यह 'किफायती' कार के इलेक्ट्रिक वर्ज़न हैं, इसलिए इनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.