15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी

Apple में बड़ा बदलाव, John Ternus बनेंगे नए CEO, Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाएंगे 2026 से।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 14:33 IST
ख़ास बातें
  • John Ternus 1 सितंबर 2026 से Apple के नए CEO बनेंगे
  • Tim Cook CEO पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे
  • Apple बोर्ड ने लीडरशिप बदलाव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी

Photo Credit: Apple

Apple ने अपने लीडरशिप में बड़ा बदलाव घोषित किया है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) John Ternus को 1 सितंबर 2026 से नया CEO बनाया जाएगा। मौजूदा CEO Tim Cook इस पद से हटकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। यह बदलाव कंपनी की लंबे समय से चल रही सक्सेशन प्लानिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।

Apple के मुताबिक, इस फैसले को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। Tim Cook इस गर्मियों तक CEO के तौर पर काम करते रहेंगे ताकि John Ternus के साथ स्मूद ट्रांजिशन हो सके। नई भूमिका में Cook ग्लोबल पॉलिसी और कुछ खास कॉर्पोरेट इनिशिएटिव्स पर फोकस करेंगे। वहीं, लंबे समय से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे Arthur Levinson अब लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका संभालेंगे और Ternus भी बोर्ड में शामिल होंगे।

Advertisement

Tim Cook ने 1998 में Apple जॉइन किया था और 2011 में CEO बने थे। उनके कार्यकाल में कंपनी ने बड़े स्तर पर फाइनेंशियल और स्ट्रक्चरल ग्रोथ देखी। दूसरी तरफ, John Ternus पिछले करीब 25 सालों से Apple के साथ हैं और उन्होंने iPad, Mac, Apple Watch और iPhone जैसे प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है।

इस बदलाव को लेकर Tim Cook ने कहा, (अनुवादित) "Apple का CEO बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। मुझे इस अद्भुत कंपनी को लीड करने का मौका मिला, इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। मैं Apple से बहुत जुड़ा हुआ हूं और यहां की टीम के साथ काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा है, जिन्होंने हमेशा ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट्स और सर्विसेस बनाने पर ध्यान दिया।" उन्होंने आगे कहा,
"John Ternus एक ऐसे लीडर हैं जिनमें इंजीनियर की सोच, इनोवेटर की दृष्टि और ईमानदारी के साथ लीड करने की क्षमता है। पिछले 25 सालों में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह Apple को भविष्य में सही दिशा में आगे ले जाएंगे।"

वहीं John Ternus ने इस मौके पर कहा, "मुझे Apple के मिशन को आगे बढ़ाने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने अपने करियर का ज्यादातर समय यहां बिताया है और Steve Jobs के साथ काम करने और Tim Cook से सीखने का मौका मिला। मैं इस नई जिम्मेदारी को विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और कंपनी के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करूंगा।"

Advertisement

कुल मिलाकर, Apple में यह लीडरशिप बदलाव कंपनी के अगले फेज की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जहां नए CEO के साथ कंपनी अपनी स्ट्रैटेजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट को आगे बढ़ाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.