वीडियो के कारण मुश्किल में टिकटॉक स्टार फैज़ल सिद्दिकी, कार्रवाई के आदेश, उठी TikTok बैन करने की मांग

फैज़ल सिद्दिकी का एसिड अटैक वीडियो ट्रेंज होते ही ट्विटर पर #BanTiktok और #FaizalSiddiqui ट्रेंड होने लगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 मई 2020 18:29 IST
ख़ास बातें
  • फैज़ल सिद्दिकी के वीडियो पर लगा एसिड अटैक को ग्लोरिफाई करने का आरोप
  • वीडियो के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और टिक-टॉक इंडिया को कार्रवाई का आदेश
  • युवाओं के बीच गर्माया हुआ है YOUTUBE VS TIK-TOK का मुद्दा

NCW ने दिए फैज़ल सिद्दिकी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

पिछले कुछ समय से YOUTUBE VS TIK-TOK मुद्दा सोशल मीडिया पर गर्माया हुआ था, जिसमें कुछ यूट्यूबर्स और टिक-टॉक यूज़र्स के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई थी कि किस प्लेटफॉर्म पर किसका कॉन्टेंट बेस्ट होता है। हालांकि, अब इस कंटेंट की वजह से ही इंटरनेट वर्ग से जुड़े यह युवा मुश्किलों में फंसते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, यूट्यूब वर्सेस टिक-टॉक मुद्दे में आपने दो नाम जरूर सुने होंगे, कैरी मिनाटी और आमिर सिद्दिकी। दरअसल, कैरी मिनाटी ने आमिर सिद्दिकी जैसे कई टिक-टॉकर्स को उनके कॉन्टेंट को लेकर रोस्ट किया था, कैरी मिनाटी की यह वीडियो जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इसी मुद्दे के बीच अब आमिर सिद्दिकी के भाई फैज़ल सिद्दिकी मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर फैज़ल का एक टिक-टॉक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन पर आरोप लगा है कि वह 'एसिड अटैक' को ग्लोरिफाई करते दिखे हैं। जैसे ही वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इसके खिलाफ टिक-टॉक इंडिया और महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
 

फैज़ल सिद्दिकी TikTok App के एक्टिव यूज़र्स में से एक हैं, जिन्हें 13.4 मिलियन यूज़र्स इस ऐप पर फॉलो करते हैं। YOUTUBE VS TIK-TOK मुद्दे के बीच उनका एक पुराना वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा, जिसमें वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिखे हैं। वीडियो में इसे तेज़ाब के तौर पर दिखाया गया है। देखते ही देखते ट्विटर पर #BanTiktok और #FaizalSiddiqui ट्रेंड होने लगा। लोग वीडियो के जरिए ऐप बैन की मांग करने लगे। मुद्दा गर्माता देख राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तुरंत TikTok India से इस वीडियो को हटाने की मांग की। यही नहीं वीडियो बनाने वाले टिक-टॉकर के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
 
राष्ट्रीय महिला आयोग ने TikTok India के शिकायत अधिकारी अनुज भाटिया को शिकायत लिखते हुए कहा है कि एक ट्विटर पोस्ट में टिक-टॉक वीडियो दिखा है, जिसमें एक शख्स महिलाओं के खिलाफ हिंसा करते नज़र आ रहा है। तुरंत इस वीडियो को ऐप से हटाया जाए और वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर यदि आप थोड़े बहुत भी एक्टिव होंगे, तो आपने कैरी मिनाटी का वो वीडियो जरूर देखा होगा जिसमें वह टिक-टॉक स्टार आमिर सिद्दिकी के साथ सभी टिक-टॉकर्स को रोस्ट करते दिखे थे। दरसअल कैरी मिनाटी का यह रोस्ट वीडियो तब पब्लिश किया गया था, जब आमिर सिद्दिकी ने बयान में कहा था कि टिक-टॉक कॉन्टेंट यूट्यूब वीडियो से बेहतर होते हैं। आमिर के इसी बयान के जवाब में कैरी मिनाटी ने रोस्ट वीडियो बनाया था, हालांकि फिलहाल वो वीडियो डिलीट कर दिया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब टिक-टॉक पर बैन लगाने की मांग ने ज़ोर पकड़ा है। इससे पहले मद्रास हाई-कोर्ट ने अश्लील सामाग्री परोसे जाने के आरोप में इस ऐप पर बैन लगाया था। लेकिन बाद में आर्थिक तंगी का हवाला देकर इसे ऐप पर से बैन हटा लिया गया था। अब एक बार फिर यह ऐप पर बैन लगाने की बात की जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, National Commission for Women, NCW
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.