Tesla Model Y के नए मॉडल की चीन में डिलीवरी शुरू, 3.7 सेकंड में पकड़ेगी 100km की स्‍पीड

Tesla Model Y की तुलना इसके एंट्री लेवल मॉडल से करें, तो यह 1 लाख 11 हजार 900 युआन यानी करीब 13 लाख रुपये महंगी है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 16:30 IST
ख़ास बातें
  • यह कार अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है
  • रोज एक हजार कारें इस मॉडल की चीन में तैयार हो रही हैं
  • पुुराना मॉडल पूरी तरह बिक गया है, अगले साल से पहले वह नहीं मिल पाएगा

यह कार जीरो किलोमीटर से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 3.7 सेकंड लगाती है

टेस्‍ला की इलेक्ट्रिक कारों को लेकर चीन के लोगों में गजब की दीवानगी देखी जा रही है। टेस्‍ला, चीन में जितनी कारें तैयार करके मार्केट में उतारती है, वह तुरंत बिक जाती हैं। टेस्‍ला भी इससे उत्‍साहित है। दुनिया की इस सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार मैन्‍युफैक्‍चरर ने अब Tesla Model Y के हाई-परफॉर्मेंस मॉडल के पहले बैच की डिलीवरी चीन में शुरू कर दी है। Tesla Model Y की खूबियों पर बात करें, तो यह कार ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव की मदद से जीरो किलोमीटर से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 3.7 सेकंड लगाती है और अधिकतम 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। 

Tesla Model Y के हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की डिलीवरी की पुष्टि कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल वीबो अकाउंट पर की है। हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की शुरुआती कीमत 3 लाख 89 हजार 900 युआन यानी करीब 45 लाख 47 हजार 846 रुपये है। NEDC स्‍टैंडर्ड के तहत यह कार 566 किलोमीटर की बैटरी लाइफ देती है। Tesla Model Y की तुलना इसके एंट्री लेवल मॉडल से करें, तो यह 1 लाख 11 हजार 900 युआन यानी करीब 13 लाख रुपये महंगी है।

यही नहीं, टेस्ला का यह हाई-परफॉर्मेंस मॉडल एक रेसिंग किट से लैस है, जिसमें 21 इंच के साइक्लोन टर्बाइन वील, कार्बन फाइबर स्पॉइलर, एडवांस ब्रेकिंग डिवाइस, एल्युमीनियम अलॉय पेडल और लोअर सस्‍पेंशन भी शामिल हैं।

हाल ही में टेस्ला की गीगा शंघाई प्रोडक्‍शन यूनिट रोजाना 1,000 Model Y की प्रोडक्‍शन कैपिसिटी तक पहुंच गई है। गीगा शंघाई में Model Y का प्रोडक्‍श रेट Model 3 की तुलना में ज्‍यादा है। Model 3 की 800 गाडि़यां रोज यहां तैयार हो रही हैं।
Advertisement

Tesla की सभी एंट्री-लेवल Model Y कार इस महीने की शुरुआत में चीन में बिक गई हैं। अब कोई कार एंट्री-लेवल मॉडल में बिकने के लिए नहीं बची है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि वह 2022 शुरू होने से पहले नए ऑर्डर डिलिवर नहीं कर पाएगी। कंपनी चीन में टेस्‍ला के कई मॉडल उतार रही है और लोग उनमें दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। कंपनी को उम्‍मीद है कि Tesla Model Y के हाई-परफॉर्मेंस मॉडल को लोगों का अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसे अबतक कितने ऑर्डर मिले हैं। हालांकि ये माना जा रहा है कि रेस्‍पॉन्‍स अच्‍छा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.