अमेरिका की इस टेक कंपनी ने 2 मिनट में 200 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता!

कंपनी के सीईओ जेसी डीपिंटो ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, और कंपनी स्टेट रिसीवरशिप फाइल करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 10:11 IST
ख़ास बातें
  • सीईओ ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
  • वर्चुअल कॉल के दौरान कंपनी ने 200 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
  • Frontdesk ने कर्मचारियों को दो मिनट की Google Meet कॉल की थी।

कंपनी को 2017 में स्थापित किया गया था।

अमेरिका बेस्ड स्टार्टअप ने 2 मिनट में 200 लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया! इसका नाम फ्रंटडेस्क (Frontdesk) है जिसने साल की अपनी पहली बड़ी छंटनी की है। कथित तौर पर कंपनी की ओर से कर्चारियों को एक ऑनलाइन कॉल की गई जिसकी अवधि सिर्फ 2 मिनट थी। वर्चुअल कॉल के दौरान कंपनी ने 200 लोगों को नौकरी से निकाल दिया। निकाले गए कर्मचारियों में फुल टाइम, पार्ट टाइम, कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले लोग शामिल थे। 

Frontdesk ने कर्मचारियों को दो मिनट की Google Meet कॉल की थी। कंपनी के सीईओ जेसी डीपिंटो ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, और कंपनी स्टेट रिसीवरशिप फाइल करने पर विचार कर रही है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मार्केट रेट पर अपार्टमेंट लीज पर देती है और उनको शॉर्ट टर्म रेंटल बेसिस पर फर्निश भी करती है। इसका बिजनेस 30 से ज्यादा मार्केट्स में फैला है। लेकिन अग्रिम लागत, पूंजीगत व्यय, और डिमांड तथा रेट्स में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी को संघर्ष करना पड़ रहा है। 

कंपनी ने JetBlue Ventures और Veritas Investments जैसे निवेशकों के साथ मिलकर 26 मिलियन डॉलर जुटाए लेकिन फिर भी यह फुल बिल्डिंग मैनेजमेंट के लिए निवेशकों को आकर्षित नहीं कर सकी। कंपनी को 2017 में स्थापित किया गया था। यह अमेरिका में 1000 से ज्यादा फर्निश्ड अपार्टमेंट मैनेज करती है। हाल ही में कंपनी ने Zencity नाम की छोटी प्रतिद्वंदी कंपनी को अपने अधीन किया था, लेकिन उसके सात महीने के बाद ही कंपनी को छंटनी करने की नौबत आ गई। 

Frontdesk की ओर से इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला जाना शॉर्ट टर्म रेंटल सेक्टर में काम कर रही अन्य छोटी कंपनियों के जीवित रहने पर भी सवालिया निशान लगाता है। हाल ही में Paytm ने अपने एम्‍प्‍लॉईज को तगड़ा झटका देते हुए 1000 से ज्‍यादा लोगों को निकाल दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम ने लागत को कम करने के लिए छंटनी की है। इतना ही नहीं, आने वाले वक्‍त में कई और लोगों की जॉब पेटीएम से जा सकती है। हालिया छंटनी कुछ महीनों का नतीजा है और पेटीएम के तमाम यूनिट से लोगों को निकाला गया है। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 10 फीसदी बताया जाता है। इस छंटनी को साल 2023 की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक में गिना गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.