TCS, Tata ग्रुप के चेयरमैन Ratan Tata का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, देश में शोक की लहर

रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 09:10 IST
ख़ास बातें
  • रतन टाटा के आकस्मिक निधन से देशभर में शौक की लहर।
  • टाटा संस के वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन की पुष्टि की।
  • 7 अक्टूबर को उन्हें मुंबई को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Tata ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात को निधन हो गया।

भारत के जाने माने बिजनेसमैन, और Tata ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात को निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा के आकस्मिक निधन से देशभर में शौक की लहर दौड़ गई है। बुधवार रात को जब उनके निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि कुछ समय पहले ही खबर आ रही थी कि रतन टाटा को रुटीन चेकअप के लिए मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया है और उनकी तबियत ठीक है। लेकिन बुधवार रात टाटा संस के वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन की पुष्टि की। 

कुछ समय पहले तक रिपोर्ट्स में सामने आ रहा था कि रतन टाटा की सेहत सामान्य है और वह अपने रोजमर्रा के काम भी कर रहे हैं। यहां तक कि वो मीटिंग्स आदि में भी हिस्सा ले रहे हैं। फिर 7 अक्टूबर को उन्हें मुंबई को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आ रही थीं कि भर्ती के पीछे उनकी उम्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं जैसे ब्लड प्रेशर आदि बताई गई थीं जिनको कंट्रोल करने के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 

Advertisement
उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य सरकार ने दिवंगत उद्योगपति के सम्मान में गुरुवार को एक दिन के शोक की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सम्मान के प्रतीक के रूप में महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा। गुरुवार को होने वाले मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

रतन टाटा का पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार दिन के अंतिम पहर में वर्ली इलाके में किया जाएगा।

रतन टाटा के बारे में हर कोई कहता है कि वे सादा जीवन और उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने काम में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की। टाटा समूह के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साथ ही देश और दुनिया में भारतीय उद्योग के लिए भी नए रास्ते खोले। रतन टाटा अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते थे और अंतिम दिनों में भी खूब एक्टिव रहते थे। हालांकि, उम्र संबंधी समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर के कारण उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.