हर साल Rs 2 लाख बचाएगी ये 306km माइलेज वाली देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें सबसे सस्ता टू-व्हीलर भी

Ampere V48 में सील्ड लीड एसिड बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कटूर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्कटूर की लंबाई 1750 mm, चौड़ाई 640 mm, ऊंचाई 1200 mm और वजन 84 किलो है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2022 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV सबसे सस्ती कार और Ampere V48 सबसे सस्ता टू-व्हीलर है।
  • Ampere V48 एक बार चार्ज होकर 306 किमी की रेंज प्रदान करता है।
  • Tata Tigor EV सिंगल चार्ज में 306 किमी तक चल सकती है।

इलेक्ट्रिक कार हर साल प्रदूषण कम करने में योगदान देती हैं।

Photo Credit: Tata Motors

अगर आप भी पेट्रोल और डीजल को छोड़कर इलेक्ट्रिक में जाने का विचार कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है बेसिक से ही शुरुआत करना चाहते होंगे। हम आपको भारत में इलेक्ट्रिक की शुरुआत करने वालो ग्राहकों के लिए दो बेसिक इलेक्ट्रिक ऑप्शन इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलक के बारे में बता रहे हैं। इस सूची में Tata Tigor EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है और सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर यानी कि ई-स्कटूर Ampere V48 है। आइए इन दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


Tata Tigor EV: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Tata Tigor EV में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनाइज मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 74.7 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह मल्टी ड्राइव मोड्स ड्राइव और स्पोर्ट्स में आती है। इस कार की बैटरी की क्षमता 26 kWh है। यह कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 306 किमी तक चल सकती है। चार्जिंग की बात की जाए तो यह सिर्फ फास्ट चार्जिंग की बदौलत 1 घंटा 5 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं नॉर्मल चार्जिंग से 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।
कंपनी इसकी बैटरी और मोटर के साथ 8 साल या 1.6 लाख किमी की वारंटी देती है। GNCAP ने सेफ्टी में इस कार को 4 स्टार दिए हैं जो कि इसे सबसे सेफ इलेक्ट्रिक सेडान का दर्ज देती है। कीमत की बात की जाए तो टाटा मोटर्स साइट के मुताबिक Tata Tigor EV XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपये है।

अगर कोई व्यक्ति Tata Tigor EV खरीदाता है और उसके चलाता है तो वह कंपनी पर दिए गए सेविंग कैलकुलेटर की मदद से 5 साल में लगभग 10,07,020 रुपये की बचत कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति की डेली रनिंग 100 किमी है और पेट्रोल की वर्तमान कीमत दिल्ली में 105.41 रुपये प्रति लीटर है तो उस हिसाब से यह बचत सामने आती है। इलेक्ट्रिक कार चलाने पर फायदा प्रति साल के हिसाब से करीब 2,01,404 रुपये की बचत हो सकती है।
Advertisement
 

सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर


Ampere V48: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Ampere V48 में सील्ड लीड एसिड बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कटूर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्कटूर की लंबाई 1750 mm, चौड़ाई 640 mm, ऊंचाई 1200 mm और वजन 84 किलो है। इस स्कूटर में एलॉय व्हील्स और ड्रम ब्रैक दिए गए हैं। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज होकर 45Km चल सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो इस स्कूटर को फुल चार्ज होने में 8-10 घंटे का समय लग सकता है। कीमत की बात की जाए तो Ampere V48 की एक्स शोरूम कीमत कार एंड बाइक के मुताबिक लगभग 34,899 रुपये है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.