Tata Sierra Launch Live: Tata के लेजेंड SUV की आज हो रही है वापसी, कुछ मिनटों में शुरू होगा इवेंट, यहां देखें लाइव

Tata Motors आज नई Sierra SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन, ट्रिपल-स्क्रीन इंटीरियर, छह कलर ऑप्शन और 1.5-लीटर इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 11:37 IST
ख़ास बातें
  • रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के साथ Tata Sierra की आज एंट्री
  • ट्रिपल-स्क्रीन केबिन और छह नए कलर ऑप्शन्स
  • 1.5L पेट्रोल/डीजल इंजन और EV वेरिएंट की संभावना

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors आज, यानी 25 नवंबर 2025 को अपनी Sierra SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। Bharat Mobility Expo में पहली बार दिखाई गई Sierra ने तभी से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोरनी शुरू कर दी थी। कंपनी हर कुछ दिनों में नए टीजर्स और डिटेल्स शेयर कर रही थी। Sierra की वापसी सिर्फ एक नाम का रीबर्थ नहीं, बल्कि Tata की मॉडर्न-डिजाइन फिलॉसफी और टेक-सेंट्रिक लाइफस्टाइल SUVs की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। चलिए आपको Tata Sierra से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।

नई Tata Sierra अपने क्लासिक “ग्लासहाउस” लुक की पहचान को पूरी तरह मॉडर्न अंदाज में लेकर आती है। SUV का बॉक्सी स्टांस, अपराइट प्रोफाइल और मोटा B-पिलर इसे 90s वाली Sierra का एस्थेटिक टच देता है। फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स LED हेडलैंप्स, DRLs, ब्रांड लोगो और 'Sierra' नाम को एक सिंगल विजुअल लाइन में जोड़ते हैं। बंपर पर सफाई से इंटिग्रेट की गई स्किड प्लेट और डुअल फॉग लैंप्स इसे एक ज्यादा आक्रामक ऑफ-रोड लुक भी देते हैं।

Tata के हालिया टीजर से कंफर्म हो चुका है कि Sierra कुल छह कलर ऑप्शन में आएगी, जिनमें Bengal Rouge, Coorg Clouds, Munnar Mist, Pristine White, Pure Grey और Andaman Adventure शामिल हैं।

कैबिन में Tata Sierra एक हाई-टेक सेटअप लेकर आ रही है। यहां तीन डिस्प्ले हैं, जिनमें एक ड्राइवर के लिए और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन हैं। Curvv वाला फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील यहां भी है, जिसमें इल्युमिनेटेड Tata लोगो है। ड्यूल-टोन ब्लैक-ग्रे थीम के साथ केबिन में बेज-ग्रे अपहोस्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ है।

Where to Watch Live Event?

Tata Motors इस लॉन्च को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव आयोजित किया है। कंपनी की वेबसाइट पर “Sierra Launch Live” लिंक है, साथ ही YouTube और Facebook पर Tata Motors का आधिकारिक चैनल इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगा। इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आप नीचे एम्बेड किए वीडियो में भी इसे लाइव देख सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि नई Sierra में मुख्य रूप से तीन इंजन ऑप्शन हो सकते हैं - 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट और 1.5-लीटर डीजल संभावित हैं। ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों मिलने की उम्मीद है। SUV का बूट कॅपेसिटी लगभग 500 लीटर अनुमानित है। इसके साथ ही Sierra EV वेरिएंट भी भविष्य में आ सकता है, जो Tata की EV स्ट्रैटेजी का हिस्सा होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  3. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  2. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  3. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  4. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  9. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.