437 km तक रेंज वाली Tata इलेक्ट्रिक कारों ने मचाया धमाल, बिक्री में 276% की बढ़ोतरी

17,74,000 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में आने वाली Tata Nexon Max आज भी भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV है, जो सिंगल चार्ज में 437 km की रेंज देती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors के बेड़े में Tata Nexon EV, Tigor EV और Xpres T EV शामिल हैं
  • कंपनी ने अगस्त 2022 में 3,845 इलेक्ट्रिक कार बेची हैं
  • पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने कुल 1,022 यूनिट्स को बेचा गया था

Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon EV Max को लॉन्च किया था।

Tata Motors ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने अगस्त 2022 में व्हीकल सेल्स में कुल 36% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसमें कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले सभी कैटेगरी के वाहन शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी अच्छा परफॉर्म किया है। वर्तमान में Tata Motors के बेड़े में तीन इलेक्ट्रिक कार हैं, जिनमें Tata Nexon EV, Tata Tigor EV और कमर्शियल फ्लीट के लिए बेची जाने वाली Tata Xpres T इलेक्ट्रिक कार शामिल है। 

Tata Motors ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अगस्त 2022 में 3,845 इलेक्ट्रिक कार यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने कुल 1,022 यूनिट्स को बेचा था। इसका मतलब है कि कंपनी ने साल-दर-साल के हिसाब से 2,823 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं, जो 276% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। निश्चित तौर पर यह कंपनी के लिए जबरदस्त उपलब्धि साबित होगी है।
Advertisement

हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की डिमांड काफी बढ़ गई है। जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 3,089 यूनिट्स की रही, जो जून 2021 में बेची गई सिर्फ 766 यूनिट्स के मुकाबले में 303.26 प्रतिशत वृद्धि थी। माह दर माह की बिक्री मई 2022 में बेची गई 2,855 यूनिट्स से 8.20 प्रतिशत बेहतर हुई और इस सेल्स चार्ट में टॉप पर Tata Nexon/Tigor थी। जून तक, टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में Nexon और Tigor की 87.70 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी थी।

Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon EV Max को लॉन्च किया था। यह एसयूवी मूल नेक्सॉन ईवी के मुकाबले अधिक पावरफुल और ज्यादा रेंज प्रदान करती है। 17,74,000 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में आने वाली Tata Nexon Max आज भी भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV है, जो सिंगल चार्ज में 437 km की रेंज देती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.