सिंगल चार्ज में 154km रेंज के साथ Tata ACE इल‍ेक्ट्रिक व्‍हीकल लॉन्‍च, मिलीं 39 हजार बुकिंग

Tata Ace इलेक्ट्रिक का डिजाइन काफी हद तक इसके फ्यूल ऑप्‍शंस जैसा ही है। हालांकि ब्रैंडिंग इस तरह की गई है कि Tata Ace इलेक्ट्रिक पहचान में आ जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मई 2022 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Tata Ace EV, कंपनी के EVOGEN पावरट्रेन फीचर वाला पहला प्रोडक्‍ट है
  • यह 154 किलोमीटर की एक रेंज ऑफर करता है
  • इसके निर्माण में ड्यूरेबल मटीरियल का इस्‍तेमाल हुआ है

कंपनी ने इस व्‍हीकल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स ने दुनियाभर में कंस्‍यूमर्स का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है। भारत में भी इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर और थ्री व्‍हीलर की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल गाड़‍ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की बिक्री में बड़ा फर्क है। इस खाई का पाटने और कैट‍िगरी में नई संभावनाओं को टटोलने के लिए टाटा मोटर्स ने दांव लगाया है। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर मिनी ट्रक टाटा ऐस (Tata Ace) को पेट्रोल, डीजल, CNG के साथ-साथ अब ऑल इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के रूप में भी  बेचने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने ऑफ‍िशियली नए ‘Ace इलेक्ट्रिक' स्मॉल कार्गो व्‍हीकल को लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह ऐलान व्‍हीकल की डिलिवरी शुरू होने पर किया जाएगा। 

Tata Ace इलेक्ट्रिक का डिजाइन काफी हद तक इसके फ्यूल ऑप्‍शंस जैसा ही है। हालांकि ब्रैंडिंग इस तरह की गई है कि Tata Ace इलेक्ट्रिक पहचान में आ जाएगा। कंपनी ने इस व्‍हीकल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को सेंटर डैश पर लगाया गया है। इसमें रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि मिलते हैं।

Tata Ace EV, कंपनी के EVOGEN पावरट्रेन फीचर वाला पहला प्रोडक्‍ट है। यह 154 किलोमीटर की एक रेंज ऑफर करता है। ड्राइविंग रेंज को बेहतर करने के लिए इसमें एडवांस्‍ड बैटरी कूलिंग सिस्टम और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी बैटरी तेजी से चार्ज होती है। इसके निर्माण में ड्यूरेबल मटीरियल का इस्‍तेमाल हुआ है, ताकि यह लॉजिस्टिक्‍स की सप्‍लाई का काम बेहतर तरीके से पूरा कर सके। 

देश में तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से प्रोडक्‍ट की सप्‍लाई महंगी होती जा रही है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इसका विकल्‍प बन सकते हैं। Tata Ace की मार्केट में पहचान है। इसका इलेक्ट्रिक रूप लोगों के लिए भरोसेमंद विकल्‍प बन सकता है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल तैयार करने के मामले में टाटा के पास एक लंबा अनुभव है। इसके नेक्‍सॉन ईवी ने मार्केट में जगह बनाई है। अब कमर्शल व्‍हीकल के तौर पर Tata Ace EV बेहतर सौदा बन सकता है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि कंपनी इसकी कीमतों को आकर्षक रखेगी। 
Advertisement

टाटा मोटर्स ने देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे- एमेजॉन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेटस्ट्रांसपोर्ट, मोविंग और येलो ईवी के साथ स्‍ट्रैटिजिक मैमोरेंडम का भी ऐलान किया है। कंपनी ACE EV की 39,000 यूनिट की डिलिवरी देगी। डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सपोर्ट सेंटर बनाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  2. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  3. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  6. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  7. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  8. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.