इस दंपति ने 411cc इंजन वाली Royal Enfield Himalayan के साथ की 18,000 km की यात्रा, जानें क्यों?

इस पहल का नाम 'ड्राइव अवे ब्रेस्ट कैंसर' था, जिसे स्थानीय अपोलो प्रोटॉन कैंसर केंद्र द्वारा शुरू किया गया। TOI के अनुसार, इस दंपति ने 2 देशों, 24 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 20:30 IST
ख़ास बातें
  • इस पहल का नाम 'ड्राइव अवे ब्रेस्ट कैंसर' था
  • इसे स्थानीय अपोलो प्रोटॉन कैंसर केंद्र द्वारा शुरू किया गया था
  • इस दंपति ने 2 देशों, 24 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की

इस दंपति ने 2 देशों, 24 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की

तमिलनाडु के एक दंपति ने अपनी रॉयल एन्फील्ड हिमालयन (Royal Enfield Himalayan) से 18,000 किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने यह यात्रा ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की। सुश्री लोगेश्वरी और श्री प्रेम ने 21 जून को अपनी यात्रा शुरू की और इस यात्रा को 120 दिनों में पूरा किया। इस यात्रा में उन्होंने पूरे भारत और नेपाल की यात्रा की। ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के दौरान एक सफल अभियान को चिह्नित करते हुए, 27 अक्टूबर को चेन्नई में उनकी यात्रा समाप्त हो गई।

इस पहल का नाम 'ड्राइव अवे ब्रेस्ट कैंसर' था, जिसे स्थानीय अपोलो प्रोटॉन कैंसर केंद्र द्वारा शुरू किया गया। TOI के अनुसार, इस दंपति ने 2 देशों, 24 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की, जिससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता पैदा हो। यह राइड महिलाओं को स्तन कैंसर और आत्म-परीक्षा प्राप्त करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने पर फोकस करती थी।
Advertisement

अपनी यात्रा के अंत में, चेन्नई रॉयल राइडर्स मोटरसाइकिल क्लब से संबंधित चालीस सवारों द्वारा इस दंपति का स्वागत और अनुरक्षण किया गया। YouTuber जोड़े ने अपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल पर अपनी सफल यात्रा की। 

जिस बाइक पर उन्होंने यह यात्रा की वह रॉयल एनफ्लीड की हिमालयन थी। Royal Enfield की इस मोटरसाइकिल की बात करें, तो इसमें 411cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 24hp की मैक्सिमम पावर और 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 
Advertisement

मोटरसाइकिल को खास लंबी यात्राओं के लिए पसंद किया जाता है। देशभर में यह राइडर्स के बीच खासा पॉपुलर है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल चैलन ABS और लंबी और आरामदायक यात्रा के लिए 15.5 लीटर की फ्यूल टैंक भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  7. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  8. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  9. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  10. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.