Spotify ने ऑफर से हिला डाला मार्केट, मात्र 15 रुपये में दे रहा प्रीमियम सर्विस, लिमिटेड ऑफर

Spotify का मासिक सब्सक्रिप्शन इस वक्त काफी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Spotify ने लिमिटेड पीरियड के तहत नया ऑफर निकाला है।
  • ऑफर में महज 59 रुपये में 4 महीने तक म्यूजिक सुन सकते हैं।
  • यह ऑफर सिर्फ 13 अक्टूबर, 2024 तक ही जारी रहने वाला है।

Spotify प्रीमियम प्लान प्रदान करता है।

Photo Credit: Spotify

अगर आप म्यूजिक लवर हैं तो और ऑनलाइन गाने या पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जी हां Spotify का मासिक सब्सक्रिप्शन इस वक्त काफी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आमतौर पर कंपनी का मासिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 119 रुपये प्रति माह पर मिलता है, लेकिन खास ऑफर के तहत इसे सिर्फ 15 रुपये प्रति माह में खरीदा जा सकता है। आइए इसकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।


क्या है Spotify का ऑफर


Spotify ने लिमिटेड पीरियड के तहत नया ऑफर निकाला है। इसमें महज 59 रुपये देकर यूजर्स चार महीने तक बिना किसी लिमिट के म्यूजिक सुन सकते हैं। इस हिसाब से प्रति माह 15 रुपये का खर्च पड़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर के पूरे होने के बाद हर महीने 119 रुपये का चार्ज देना होगा। हालांकि, यूजर्स इसे जब चाहे तब कैंसल कर सकते हैं।
 


आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए लागू होगा, जिन्होंने पहले कभी भी प्रिमियम ट्राई नहीं किया है। इस पर नियम और शर्तें लागू हैं। यह ऑफर सिर्फ 13 अक्टूबर, 2024 तक ही जारी रहने वाला है तो इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द शुरुआत करनी होगी। इस प्लान का लाभ लेने के लिए आपको Spotify की ऐप पर जाना है और लॉगिन करके उस प्लान का चयन करना है और भुगतान करना है।


Advertisement
Spotify के अन्य म्यूजिक प्लान


Spotify Premium Mini: Spotify 29 रुपये में 1 हफ्ते के लिए 1 मोबाइल ओनली प्रीमियम प्लान प्रदान करता है। इस प्लान में एक डिवाइस पर ऑफलाइन 30 गाने तक सुने जा सकते हैं। वन टाइम पेमेंट वाले इस प्लान में बेसिक ऑडियो क्वालिटी मिलती है।

Spotify Premium Family: Spotify 179 रुपये में 2 महीने के लिए 6 प्रीमियम अकाउंट प्रदान करता है। यानि कि 6 फैमिली मेंबर्स इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्सक्राइब या वन टाइम पेमेंट वाले इस प्लान में बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है।
Advertisement

Spotify Premium Duo: Spotify 149 रुपये में 2 महीने के लिए 2 प्रीमियम अकाउंट प्रदान करता है। यानी कि दो यूजर्स एक साथ म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान को कभी भी कैंसल किया जा सकता है। सब्सक्राइब या वन टाइम पेमेंट वाला यह प्लान कपल के लिए बेस्ट है।
Advertisement

Spotify Premium Student: Spotify 59 रुपये में 2 महीने के लिए 1 वेरिफाइड प्रीमियम अकाउंट प्रदान करता है। सिर्फ वैध स्टूडेंट्स को ही डिस्काउंट मिल सकता है। यानी कि सिर्फ 1 ही यूजर्स म्यूजिक का आनंद ले सकता है। इस प्लान को कभी भी कैंसल किया जा सकता है। सब्सक्राइब या वन टाइम पेमेंट वाला यह प्लान कपल के लिए बेस्ट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.