Surya Grahan Live: साल का आखिरी और अनोखा सूर्य ग्रहण आज, कब शुरू होगा, कैसे देखें लाइव, जानें सबकुछ

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात को 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा।
  • नासा इस सूर्य ग्रहण का लाइव कवरेज करेगी।
  • आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

नासा इस सूर्य ग्रहण का लाइव कवरेज करेगी

Photo Credit: NASA

Solar Eclipse Live Update: 2023 का आज आखिरी सूर्य ग्रहण है और बेहद खास भी है। इसमें सूर्य अंगूठी, या अंग्रेजी में रिंग के आकार का दिखाई देगा। इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा गया है। सूर्य पर लगने वाला आज का ग्रहण कितने बजे शुरू होगा, कहां दिखाई देगा, और भारत में कैसे देखा जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। 
 

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा ग्रहण

आज का सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात को 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। यह रात को 2 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। हिंदू पंचांग की दृष्टि से आज का ग्रहण आश्विन महीने की सर्वपितृ अमावस्या पर लगने जा रहा है। खगोलशास्त्र की भाषा में कहें तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चांद, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इस बार जो सूर्य ग्रहण लगेगा वो बेहद खास होगा, क्योंकि इस तरह का ग्रहण तब लगता है जब चांद पृथ्वी से सबसे दूर होता है। यानी कि चांद की कक्षा का पृथ्वी से सबसे दूर वाला बिंदु जहां होता है, और सूरज जब चांद के पीछे आ जाता है, यह ग्रहण तब दिखाई देता है। 

पृथ्वी से दूरी होने के कारण चांद ग्रहण के समय सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है, और इस कारण सूरज का प्रकाश चांद के पीछे से एक रिंग के आकार में फूट पड़ता है। इसे एन्युलर सोलर एक्लिप्स (Annular Solar Eclipse) भी कहते हैं। क्योंकि सूरज इसमें एक छल्ले के जैसा दिखने लगता है जिसे अंग्रेजी में एन्युलस कहते हैं। वहीं चांद इसमें एक काली प्लेट के जैसा दिखता है। 
 

कहां दिखेगा आज का सूर्य ग्रहण?

आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतवासी इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। नासा इस सूर्य ग्रहण का लाइव कवरेज करेगी, इसलिए नासा के यूट्यूब चैनल पर भी इसे देखा जा सकेगा। इसका लिंक यहां दिया जा रहा है- 

Advertisement
सूर्य ग्रहण अमेरिका के काफी हिस्सों में दिखाई देगा। यह नॉर्थ अमेरिका, मिडल, और साउथ अमेरिका में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण के अगले ही दिन शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद अक्टूबर में चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसा संयोग बहुत कम होता है जब एक ही महीने में सूर्य और चांद, दोनों पर ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को होगा जो रात के 1.06 बजे शुरू होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.