300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत

Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि को लम्बे समय तक बैकअप दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2026 08:41 IST
ख़ास बातें
  • पावर बैंक में 300W की अधिकतम आउटपुट दी गई है।
  • इसमें दो USB-C पोर्ट हैं, एक USB-A पोर्ट है, और एक DC आउटपुट है।
  • USB-C पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है।

Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Kickstarter

Sharge कंपनी की ओर से नया पावर बैंक Shargeek 300 लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस पावर बैंक में 300W तक पावर आउटपुट दी गई है। यह पावर बैंक 24000mAh बैटरी के साथ आता है और 300W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी खास बात इसका डिजाइन है जो पारदर्शी है। यानी आप पावर बैंक की बॉडी के अंदर भी झांक सकते हैं। यह एयरलाइन सेफ्टी से लैस है। इसमें दो USB-C पोर्ट हैं, एक USB-A पोर्ट है, और एक DC आउटपुट दी गई है। USB-C पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है जो किसी लैपटॉप को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है।आइए जानते हैं नए पावर बैंक की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Shargeek 300 Power Bank Price

Shargeek 300 पावर बैंक को Kickstarter पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत $149 (लगभग 13,500 रुपये) है। इसकी सेल मई 2026 से शुरू होने की बात कही गई है। 

Shargeek 300 Power Bank Specifications

Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि को लम्बे समय तक बैकअप दे सकता है। इस लिहाज से यह आउटडोर, ट्रैवल, और वर्कप्लेस के लिए एक बेहतरीन, और पोर्टेबल चार्जिंग डिवाइस बन जाता है। पावर बैंक में 300W की अधिकतम आउटपुट दी गई है। इसमें दो USB-C पोर्ट हैं, एक USB-A पोर्ट है, और एक DC आउटपुट दी गई है। 

USB-C पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है जो किसी लैपटॉप को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है। इसका DC आउटपुट 25W और 140W के बीच स्विच किया जा सकता है। इसका खास फीचर इसकी पारदर्शी बॉडी है। जिससे इसके भीतरी पार्ट भी देखे जा सकते हैं। इसमें स्मार्ट डिस्प्ले है, और RGB लाइटिंग भी दी गई है। डिस्प्ले में शेष बैटरी, आउटपुट या इनपुट की जानकारी दिखाई देती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.