SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

SanDisk ने Crayola के साथ मिलकर भारत में क्रेयॉन शेप वाला SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • SanDisk Crayola USB TypeC फ्लैश ड्राइव का डिजाइन Crayola क्रेयॉन जैसा है।
  • SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive में 300MB प्रति सेकंड तक स्पीड है।
  • SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive में 256GB तक स्टोरेजहै।

SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव का डिजाइन Crayola क्रेयॉन जैसा है।

Photo Credit: SanDisk

SanDisk ने Crayola के साथ मिलकर भारत में क्रेयॉन शेप वाला SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च कर दिया है। क्रेयॉन शेप में डिजाइन किया गया नया फ्लैश ड्राइव 4 अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। यह क्रेयॉन क्रेयॉन बॉक्स पैकेजिंग में पेश किया गया है। यह यूजर्स को SanDisk Memory Zone ऐप का इस्तेमाल करके कंटेंट को ऑर्गेनाइज करने और बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव में USB 3.2 Gen 1 हार्डवेयर इंटरफेस मिलता है। आइए SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive Price

SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,769 रुपये, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,939 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,029 रुपये है। यह डिवाइस बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए देश में उपलब्ध है। यह डिवाइस सेरुलियन ब्लू, इलेक्ट्रिक लाइम, मैंगो टैंगो और विविड वायलेट कलर में उपलब्ध है। Crayola यूएसबी टाइप-सी फ्लैश ड्राइव की खरीद पर ब्रांड Crayola Create and Play ऐप और इंटरैक्टिव Crayola Thinking Sheets की 3 महीने की मेंबरशिप फ्री में प्रदान कर रहा है। यह फ्लैश ड्राइव अमेजन पर 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive Features

SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव का डिजाइन Crayola क्रेयॉन जैसा है। स्टूडेंट, पेरेंट, टीचर्स, आर्टिस्ट और क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया स्टोरेज डिवाइस 256GB तक स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है। यह SanDisk Memory Zone ऐप के साथ कंपेटिबल है, जिससे यूजर्स यूएसबी-सी टैबलेट, कंप्यूटर और अन्य डिवाइसेज पर फाइल को मैनेज और ट्रांसफर कर सकते हैं। विंडोज, मैक डिवाइस, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज के लिए ऐप का इस्तेमाल करके फाइल का बैकअप ले सकते हैं।

डेस्कटॉप कंप्यूटर से कनेक्ट होने पर SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव फाइल ऐप में आसानी से पहचान के लिए एक अलग Crayola-थीम वाला आइकन दिखाता है। इस यूएसबी-सी फ्लैश ड्राइव में यूएसबी 3.2 जेन 1 हार्डवेयर इंटरफेस है। यह 300MB प्रति सेकंड तक की रीड स्पीड प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो SanDisk Crayola USB Type-C फ्लैश ड्राइव की लंबाई 17 मिमी, चौड़ाई 16 मिमी, मोटाई 17 मिमी और वजन 10 ग्राम है। यह Crayola क्रेयॉन के सिग्नेचर बॉक्स पैकेजिंग में आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.