Jobs: Samsung भारत में रिसर्च टीम को मजबूत बनाने के लिए IIT सहित अन्य संस्थानों से 1 हजार इंजीनियरों को करेगा हायर

दुनियाभर में टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, ऐसे में सैमसंग की ओर से यह खबर राहत भरी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 16:23 IST
ख़ास बातें
  • टॉप आईटी कॉलेज से 200 इंजीनियर चुने जाएंगे
  • इंस्टीट्यूट्स में से 1000 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को हायर करने की तैयारी
  • 2023 से शुरू हो जाएगी जॉब

Samsung भारत में लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मकसद से 1000 भर्ती करने जा रही है।

Photo Credit: Twitter/Samsung

दुनियाभर में जहां दिग्गज टेक कंपनियां वैश्विक मंदी जैसे दौर में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, ऐसे में कोरियन कंपनी सैमसंग ने नई भर्तियों की घोषणा की है। सैमसंग इंडिया (Samsung India) ने 1000 नई भर्तियों की घोषणा की है। कंपनी भारत में 1000 नए इंजीनियरों को जॉब देना चाहती है जो भारत के टॉप टेक कॉलेजों से चुने जाएंगे। अगर आप भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत काम की हो सकती है। 

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स या ऐसे स्टूडेंट जो पढ़ाई पूरी करने ही वाले हैं, उनके लिए Samsung एक सुनहरा मौका लेकर आई है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में इसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इंस्टीट्यूट्स में से 1000 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को हायर करने की तैयारी कर रही है। सैमसंग की यह हायरिंग सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट बैंगलोर, सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट नोएडा, सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट दिल्ली और बेंगलुरु में सैमसंग सेमीकंडक्टर इंडिया रिसर्च जैसे संस्थानों से की जाएगी। कंपनी ने बुधवार को घोषणा में कहा कि वह 2023 के लिए एक हजार से ज्यादा इंजीनियर्स को चुनेगी। इनका काम नई टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट डिजाइन और इनोवेशन से जुड़ा होगा। 
Advertisement

Samsung इन्हें खासकर भारत में लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए मकसद से हायर करने जा रही है। इसमें फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर खास फोकस रहेगा जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप लर्निंग, इमेज प्रोसेसिंग, बिजनेस इंटेलिजेंस, प्रोडक्टिव एनालिसिस, कम्युनिकेशन नेटवर्क, सिस्टम ऑन चिप और स्टोरेज सॉल्यूशन जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इंजीनियरिंग की कौन सी ब्रांच से इनकी हायरिंग की जाएगी, तो आपको बता दें कि ये कैंडिडेट कंप्यूटर साइंस और रिलेटिड ब्रांच, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्यूनिकेशन नेटवर्क, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि ब्रांचों से हायर किए जाएंगे। 

कंपनी का कहना है कि टॉप आईटी कॉलेज से 200 इंजीनियर चुने जाएंगे, आईआईटी और दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रूड़की, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी बीएचयू आदि से 400 लोगों की हायरिंग होगी। इसके अलावा भी कंपनी की अन्य इंस्टीट्यूट्स से हायरिंग करने की योजना है। कहा जा रहा है कि इन 1000 नए कैंडिडेट्स की प्लेसमेंट 2023 में की जाएगी। यानि कि नए साल में कंपनी इनकी भर्ती शुरू कर देगी। तो अगर आप भी इंजीनियरिंग की बताई गई ब्रांचों में से किसी की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग जैसी दिग्गज टेक कंपनी में काम करने का सुनहरा मौका है। दुनियाभर में टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, ऐसे में सैमसंग की ओर से यह खबर राहत भरी है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.