Samsung, Micron की चेतावनी, चीन में लॉकडाउन से मेमोरी चिप की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर पड़ेगा असर

कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से चीन ने 23 दिसंबर से जियान में यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 12:56 IST
ख़ास बातें
  • प्रतिबंधों से मैन्‍युफैक्‍चरिंग साइट पर कर्मचारियों की संख्‍या घट गई है
  • सैमसंग ने भी अपने कामकाज को अस्‍थायी रूप से अडजस्‍ट किया है
  • इसकी वजह से दोनों कंपनियों के प्रोडक्‍शन पर असर पड़ सकता है

सैमसंग के पास जियान में एडवांस्‍ड NAND फ्लैश प्रोडक्‍ट बनाने वाली दो प्रोडक्‍शन लाइनें हैं।

दुनिया के दो सबसे बड़े मेमोरी चिप मेकर्स, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोन टेक्‍नॉलजी ने चेतावनी दी है कि चीन के शहर जियान Xian में लगे COVID-19 लॉकडाउन की वजह से उनके चिप मैन्‍युफैक्‍चरिंग बेस पर असर पड़ सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक, माइक्रोन ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन से DRAM मेमोरी चिप्स की सप्‍लाई में देर हो सकती है। यह चिप बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर्स में इस्‍तेमाल की जाती है। कंपनी ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में लागू हुए कड़े प्रतिबंधों की वजह से मैन्‍युफैक्‍चरिंग साइट पर कर्मचारियों की संख्‍या कम हो गई है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बताया है कि वह जियान में स्थित उसके मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में ऑपरेशंस को अस्‍थायी तौर पर अडजस्‍ट कर रही है। इस सेंटर में NAND फ्लैश मेमोरी चिप बनती हैं। इनका इस्‍तेमाल डेटा स्‍टोरेज, डेटा सेंटर्स, स्‍मार्टफोन्‍स और दूसरे गैजेट्स में किया जाता है। 

कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से चीन ने 23 दिसंबर से जियान में यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसकी वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस तरह के प्रतिबंध बीजिंग में भी लगाए गए हैं। 

एक ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोन ने कहा कि कंपनी अपने सब-कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स पार्टनर्स समेत उसकी ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन का इस्‍तेमाल कर रही है, ताकि कस्‍टमर्स को DRAM प्रोडक्‍ट्स से जुड़ी मदद मिल सके। कंपनी का अनुमान है कि वह कस्‍टमर्स की डिमांड को पूरा कर पाएगी। हालांकि नेटवर्क को एक्टिव करने में थोड़ी देरी हो सकती है।  

माइक्रोन ने बताया है कि वह वायरस ट्रांसमिशन के खतरे को कम करने के लिए काम कर रही थी। ऑन साइट टेस्टिंग समेत दो गज दूरी जैसे उपाए किए गए थे साथ ही कर्मचारियों को वैक्‍सीनेशन के लिए भी कंपनी प्रोत्‍साहित कर रही थी। 
Advertisement

वहीं, एनालिसिस प्रोवाइडर TrendForce के अनुसार, सैमसंग के पास जियान में एडवांस्‍ड NAND फ्लैश प्रोडक्‍ट बनाने वाली दो प्रोडक्‍शन लाइनें हैं। सैमसंग जितनी NAND फ्लैश चिप बनाती है, उनमें 42.5 प्रतिशत का प्रोडक्‍शन जियान में होता है, जो कुल वैश्विक उत्‍पादन का 15.3 फीसदी है। 
Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि सैमसंग के जियान NAND प्‍लांट में बनीं चिप्स सीमित शिपमेंट के साथ विदेश के लिए और चीनी मार्केट में भेजी जाएंगी। इस प्‍लांट के चिप्स के लिए बड़ी डिमांड चीनी सर्वर कंपनियों से आएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Micron, memory chip, China lockdown, Xian china, supply issue

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.