Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 10 जुलाई को, लॉन्च होंगे सैमसंग के ये 7 डिवाइस, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव!

Samsung अगला Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2024 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होंगे।
  • Samsung Galaxy Watch Ultra में नया 3nm Exynos चिपसेट दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy Buds 3 में नए ऑडियो ड्राइवर और लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी।

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में गैलेक्सी फोल्ड 6 सीरीज दस्तक देगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung अगला Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर आयोजित करने वाला है। यह इवेंट पेरिस, फ्रांस में आयोजित किया जाएगा और इसे Samsung की वेबसाइट, सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3 बजे सीईएसटी, सुबह 6 बजे पीडीटी और 9 बजे ईडीटी पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

साउथ कोरियन ब्रांड ने अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किए जाने वाले डिवाइसेज के नामों की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यह पुष्टि की गई है कि फुल गैलेक्सी इकोसिस्टम में AI के इंटीग्रेशन के साथ नई Galaxy Z सीरीज की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रांड 10 जुलाई के इवेंट के जरिए 7 नए डिवाइसेज की घोषणा करेगा।


Advertisement
Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 Specifications


गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पेश होने की सबसे ज्यादा संभावना है। उम्मीद है कि दोनों डिवाइस गैलेक्सी चिपसेट के लिए Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होंगे। Z Fold 6 में हल्का और ज्यादा ड्यूराबल डिजाइन होने की उम्मीद है, जिसमें पिछले मॉडल की तुलना में कम वजन होगा। इसमें थोड़ी बड़ी कवर डिस्प्ले भी हो सकता है, जिससे फोल्ड करने पर उपयोगिता बढ़ जाएगी। दूसरी ओर Galaxy Z Flip 6 में बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। लाइव इवेंट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।


Samsung Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch Ultra Specifications


Advertisement
Samsung Galaxy Watch Ultra में नया 3nm Exynos चिपसेट, BioActive Sensor 2 और Galaxy AI सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके 40mm और 44mm वेरिएंट में उपलब्ध होने की संभावना है। संभावना है कि इसकी कीमत $700 (लगभग 58,525 रुपये) होगी, Galaxy Watch Ultra 47 मिमी केस वाला एक बड़ा मॉडल हो सकता है। उम्मीद है कि यह टाइटेनियम फ्रेम वाली एक प्रीमियम स्मार्टवॉच होगी। इसमें 3nm Exynos चिप, 590mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज, गैलेक्सी AI सपोर्ट, 10ATM प्रेशर रेसिस्टेंस और तीन फिजिकल बटन होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टवॉच के नए वन यूआई-फ्लेवर्ड वेयर ओएस पर मिलने की उम्मीद है।
 

Samsung Galaxy Buds, Galaxy Buds 3 Pro Specifications


हाल ही में सामने आई एक लीक इमेज से Galaxy Buds 3 सीरीज के डिजाइन का खुलासा हुआ है। इसमें नए ऑडियो ड्राइवर, लंबी बैटरी लाइफ, गैलेक्सी एआई सपोर्ट, एडेप्टिव ईक्यू और आईपी57 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। Buds 3 Pro को स्टैंडर्ड मॉडल से क्या अलग करता है, इस पर कोई क्लियरिटी नहीं है।


Advertisement
Samsung Galaxy Ring Specifications


Samsung Galaxy Ring से संबंधित अफवाहों से पता चला है कि यह एक स्मार्ट रिंग होगी जो हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस होगी, जिसमें स्लीप मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी शामिल है। कुछ सोर्स से यह पता चलता है कि यह ईसीजी फंक्शन, फर्टिलिटी ट्रैकिंग और अन्य डिवाइसेज को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान कर सकता है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी आने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.