Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी

Samsung ने VivaTech 2026 में नया AI Pet Care फीचर पेश किया है। यह फीचर पालतू जानवर की फोटो का विश्लेषण करके संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत पहचान सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2026 20:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने AI आधारित Pet Care फीचर पेश किया
  • फोटो से संभावित हेल्थ समस्याओं का पता लगाने का दावा
  • SmartThings ऐप के जरिए किया जा सकेगा इस्तेमाल

Photo Credit: Samsung

Samsung ने एक नए AI फीचर की घोषणा की है, जो पालतू जानवरों की हेल्थ से जुड़ी संभावित समस्याओं का पता लगाने में मदद कर सकता है। कंपनी ने VivaTech 2026 इवेंट में स्टार्टअप Lifet के साथ साझेदारी में इस AI-पावर्ड पेट केयर सॉल्यूशन को पेश किया। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पालतू जानवर की फोटो लेकर उसकी हेल्थ का AI के जरिए एनालाइज कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, AI फोटो का विश्लेषण करके दांतों से जुड़ी समस्याओं, Patellar Luxation और Cataracts जैसी संभावित बीमारियों के संकेत पहचान सकता है। इसका उद्देश्य पालतू जानवरों की सेहत पर नजर रखना और शुरुआती स्तर पर संभावित समस्याओं की जानकारी देना है।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Galaxy यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस इंस्टॉल करनी होगी। Lifet पहले से ही अपनी वेबसाइट के जरिए AI-बेस्ड पेट फोटो एनालिसिस सर्विस प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम इन स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान 97 प्रतिशत तक की सटीकता के साथ कर सकता है।

Samsung का कहना है कि वह AI, कनेक्टेड डिवाइसेज और विभिन्न साझेदारियों के जरिए हेल्थकेयर को केवल इलाज तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा की मॉनिटरिंग की दिशा में ले जाना चाहता है। इसके लिए कंपनी Galaxy स्मार्टफोन्स, Galaxy Watch, स्मार्ट होम डिवाइसेज और Samsung Health प्लेटफॉर्म को एक साथ जोड़ने पर काम कर रही है।

पेट केयर फीचर के अलावा Samsung ने इवेंट में कई अन्य AI-बेस्ड हेल्थ फीचर्स भी दिखाए। कंपनी के अनुसार, Samsung Health प्लेटफॉर्म को स्लीप, फिजिकल एक्टिविटी, न्यूट्रिशन, मेंटल हेल्थ और वाइटल साइन मॉनिटरिंग जैसे क्षेत्रों में और विस्तारित किया जा रहा है। इसके साथ Heart Health Score, Vitals Tracking और बेहतर Workout Metrics जैसे फीचर्स भी पेश किए गए हैं।

Advertisement

Samsung ने Xealth के साथ अपनी साझेदारी का भी जिक्र किया। कंपनी इस सहयोग के जरिए Galaxy डिवाइसेज और हेल्थकेयर सर्विसेज के बीच बेहतर कनेक्टिविटी पर काम कर रही है, जिससे डॉक्टर और मरीज पारंपरिक क्लिनिकल सेटिंग के बाहर भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की मॉनिटरिंग कर सकें।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.