Samsung ने लॉन्च किए 820-लीटर तक के तीन रेफ्रिजरेटर मॉडल, 32-इंच की स्क्रीन दिखाती है अंदर रखा सामान!

Samsung ने तीन मॉडल्स को पेश किया है, जिनमें से बेस मॉडल 650L फोर डोर फ्रेंच कन्वर्टिबल वेरिएंट है, जो ब्लैक कैवियार + स्टील फिनिश में आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2024 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज की कीमत 1,72,900 रुपये से शुरू
  • इनमें दो 650L 4-डोर फ्रेंच और एक 809L 4-डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर फ्रिज है
  • फैमिली हब के साथ आने वाले 809L मॉडल की कीमत 3,55,000 रुपये है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने रेफ्रिजरेटर लाइनअप में नए AI-पावर्ड इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस मॉडल जोड़े हैं। भारत में तीन नए रेफ्रिजरेटर को लॉन्च किया गया है, जिनकी कई खासियतों में से कुछ इनमें शामिल बड़ा स्मार्ट डिस्प्ले लो-नॉयस कंप्रेसर और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें मौजूद नई टेक्नोलॉजी बिजली की लागत बचाने के साथ-साथ बेहतरीन कूलिंग देने का काम करती है। सैमसंग इन मॉडल्स के AI इन्वर्टर कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी भी दे रही है।

Samsung के नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर की भारत में कीमत 1,72,900 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने तीन मॉडल्स को पेश किया है, जिनमें से बेस मॉडल 650L फोर डोर फ्रेंच कन्वर्टिबल वेरिएंट है, जो ब्लैक कैवियार + स्टील फिनिश में आता है। समान क्षमता का क्लीन व्हाइट + ग्लास फिनिश वेरिएंट 1,88,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। तीसरा मॉडल 809L फोर-डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर वेरिएंट है, जो फैमिली हब क्लीन चारकोल + स्टेनलेस स्टील के साथ 3,55,000 रुपये में लॉन्च हुआ है।

जैसा कि हमने बताया, Samsung अपने नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी दे रहा है। कंपनी का कहना है कि ये नए कंप्रेसर पारंपरिक कंप्रेसर की तुलना में चार गुना अधिक इनर्शिया पैदा करते हैं, जिससे वे अत्यधिक एनर्जी एफिशिएंट बन जाते हैं।

इन मॉडल्स को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Samsung शोरूम और भारत भर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर पर खरीदा जा सकता है। इन रेफ्रिजरेटर पर एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसमें पुराने मॉडल की कंडीशन के आधार पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। Samsung की वेबसाइट से इसे खरीदने वाले यदि ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 21,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Advertisement

खासियतों पर आते हैं। नए सैमसंग रेफ्रिजरेटर दो स्टोरेज कैपेसिटी में उपलब्ध हैं: 650 लीटर और 809 लीटर। दोनों वेरिएंट में नए AI इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो 10% तक की एनर्जी सेविंग करता है। यह कंप्रेसर केवल 35 dB का मैक्सिमम नॉयस लेवल पैदा करता है। 650L मॉडल्स में फैमिली हब स्क्रीन नहीं है, लेकिन यह वाई-फाई के जरिए स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इन रेफ्रिजरेटर को Android और iOS प्लेटफॉर्म पर सैमसंग SmartThings ऐप के जरिए दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। दोनों स्टोरेज वेरिएंट ऑटोमैटिक आइस मेकर के साथ आते हैं।
Advertisement

809L वेरिएंट 80 cm फैमिली हब स्क्रीन के साथ आता है, जो यूजर्स को इंटरनल कैमरों के जरिए रेफ्रिजरेटर का अंदर का लुक देता है और साथ ही फूड लिस्ट को भी मैनेज करता है। स्क्रीन यूजर्स को विभिन्न कूलिंग मोड के बीच स्विच करने की सुविधा भी देती है और रेफ्रिजरेटर के अंदर उपलब्ध सामग्री के आधार पर व्यंजनों का सुझाव देती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.