Roborock H1 वाशिंग मशीन, 25 वाशिंग मोड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इस वाशिंग मशीन में टच स्क्रीन भी आती है जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2023 20:08 IST
ख़ास बातें
  • ऐप के माध्यम से भी वाशिंग मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसकी कैपिसिटी 12Kg की है।
  • इसकी ऊंचाई 34.4 इंच की है।

वैक्यूम क्लीनर बनाने वाली चाइनीज कंपनी Roborock की ओर से य़ह पहली वाशिंग मशीन लॉन्च की गई है।

Photo Credit: Robrock

वैक्यूम क्लीनर बनाने वाली चाइनीज कंपनी Roborock की ओर से पहली वाशिंग मशीन लॉन्च की गई है। यह वाशिंग मशीन Roborock H1 के नाम से लॉन्च की गई है। इसमें लो टेम्परेचर एयर सर्कुलेशन दिया गया है जिससे कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह से सुखाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह कपड़ों को सुखाने के लिए गर्म हवा का इस्तेमाल करती है जिससे कि वह इनका पानी की सुखाने के साथ ही सिकुड़ने से भी बचाती है। वाशिंग मशीन में और क्या खास फीचर्स हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Roborock H1 वाशिंग मशीन की कीमत, उपलब्धता

Roborock H1 वाशिंग मशीन की कीमत 7299 yuan (लगभग 86 हजार रुपये) है लेकिन कंपनी ने इसे 5999 yuan (लगभग 71 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस प्राइस पर इस मशीन को 100 युआन जमा कीमत पर 20 मार्च तक खरीदा जा सकता है। होम अप्लायंस को Roborock अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Roborock H1 वाशिंग मशीन के फीचर्स

रॉबरॉक एच1 वाशिंग मशीन में कंपनी बेहद एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं। यह एनर्जी सेविंग एल्गोरिदम पर काम करती है। कपड़ों को सुखाने के लिए यह हल्की गर्म हवा इस्तेमाल करती है और फेब्रिक को सिकुड़ने से बचाती है। इसमें 25 वाशिंग और ड्राइंग मोड दिए गए हैं। इसमें सेल्फ क्लीनिंग मैकेनिज्म दिया गया है। कंपनी का कहना है कि कपड़े सुखाने के दौरान जब कपड़े पूरी तरह से सूख जाते हैं तो यह अपने आप ही रुक जाती है। 

अन्य मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इस वाशिंग मशीन में टच स्क्रीन भी आती है जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह सहयोगी ऐप से लैस है। ऐप के माध्यम से भी वाशिंग मशीन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कैपिसिटी 12Kg की है। यानि कि 12 किलो तक कपड़ों का वजन यह धो सकती है। इसकी ऊंचाई 34.4 इंच की है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.