Revolt जल्द पेश करेगी 'किफायती' Made in India RV1 इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कितनी होगी कीमत

सरकार की FAME II योजना में किए गए लेटेस्ट बदलावों के बाद, Revolt RV400 की कीमत में कटौती हुई है और इसकी कीमत वर्तमान में 90,799 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Revolt RV1 कंपनी की मौजूदा RV300 इलेक्ट्रिक बाइक को रिप्लेस करेगी
  • जनवरी 2022 से शुरू होगा आगामी बाइक का उत्पादन
  • 75,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है आगामी इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

Revolt RV1 की भारत में कीमत 75,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच होने की संभावना है


Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा की ऑटोमोबाइल कंपनी Revolt Intellicorp के पोर्टफोलियो में इस समय दो इलेक्ट्रिक बाइक हैं, जिन्हें बाज़ार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इनमें से एक RV300 और दूसरी RV400 है। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Revolt Motors के प्रोमोटर Rattan India इस साल किफायती RV300 इलेक्ट्रिक बाइक (Electric bike) को नई RV1 इलेक्ट्रिक बाइक से बदलने की योजना बना रही है। आगामी बाइक मौजूदा बाइक से सस्ती होगी। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। लॉन्च के सटीक समय की जानकारी भी नहीं दी गई है, लेकिन इतना बताया गया है कि Revolt RV1 का उत्पादन अगले साल जनवरी से शुरू होगा।

PTI को दिए एक बयान में Rattan India की अंजली रतन (Anjali Rattan) ने कहा कि "इस साल दिसंबर तक हमारा उत्पाद पूरी तरह से मेक-इन-इंडिया बन जाएगा। हम चीन से पार्ट्स आयात करते आए हैं, लेकिन अब हम भारत से हर एक आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नई बाइक का उत्पादन जनवरी 2022 में शुरू होगा।" रतन ने आगे यह भी बताया कि रिवोल्ट मोटर्स की इलेक्ट्रिक बाइक की मांग बढ़ रही है और यही कारण है कि कंपनी ने पिछले दो महीनों में कई बार बुकिंग रोकी है। बता दें कि RV300 को कंपनी ने पिछले कई महीनों से बिक्री के लिए पेश नहीं किया है, लेकिन RV400 की बुकिंग खुलने के कुछ समय के अंदर बुकिंग को बंद किया गया है।

रतन ने यह भी बताया कि कंपनी का लक्ष्य अगले पांच सालों में सालाना पांच लाख बाइक बनाने का है। सरकार की FAME II योजना में किए गए लेटेस्ट बदलावों के बाद, Revolt RV400 की कीमत में कटौती हुई है और इसकी कीमत वर्तमान में 90,799 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। आगामी RV1 की कीमत को लेकर रतन ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में कीमत 75,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच होनी की काफी संभावना है।
Advertisement

Revolt RV1 को पूरी तरह से देश में बनाया जाएगा और इसमें कोई भी पार्ट विदेश से आयात नहीं किया जाएगा। बाइक को हरियाणा के मानेसर स्थित कंपनी के प्लांट में तैयार किया जाएगा। लोकल मेड होना कंपनी को इसकी कीमत को कम से कम रखने में मदद करेगा।

कंपनी ने 25 जुलाई को यह घोषणा भी की थी कि डोमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) RV 300 इलेक्ट्रिक बाइक के पूरे स्टॉक का अधिग्रहण कर रही है। ताकि वो अपने फ्लीट में मौजूद पेट्रोल मॉडल्स को इलेक्ट्रिक बाइक्स से बदल सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.