सिंगल चार्ज में 470 KM चलेगी Renault की Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके बारे में सब कुछ...

Renault ने IAA 2021 में Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को दिखाया और इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 12:25 IST

Renault Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार का टॉप ट्रिम सिंगल चार्ज में 470 किलोमीटर की रेंज देगा

रेनॉ (Renault) ने म्यूनिख में आयोजित इंटरनेशनल ऑटो शो (International Auto Show 2021) में अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech को पेश किया। नई जीरो एमिशन इलेक्ट्रिक क्रॉस-ओवर कार (Electric SUV Car) दमदार पावर और बेहतरीन रेंज से लैस है। कंपनी के दावे अनुसार, इसमें मौजूद बैटरी पैक फुल चार्ज में कार को 470 किलोमीटर तक दौड़ा सकता है। हालांकि, कंपनी ने एक छोटे बैटरी पैक वाला ऑप्शन भी पेश किया है, जिसक रेंज 300 किलोमीटर है। Renault Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को CMF-EV मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Renault ने IAA 2021 में Megane E-Tech इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को दिखाया और इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक है। इसमें 20-इंच के व्हील्स लगाए गए हैं, जो इस क्रॉस-ओवर को दमदार लुक देते हैं। इसकी लंबाई 4.21 मीटर, ऊंचाई 1.50 मीटर और व्हीलबेस 2.7 मीटर है। फ्रंट में रेनॉ का बड़ा लोगो फिक्स किया गया है, जो पतली हेडलाइट से घिरा है। कंपनी ने इस कार को बहुत ज्यादा आधुनिक लुक देने की कोशिश नहीं की है। डिज़ाइन काफी हद तक आज कल आने वाली ज्यादातर SUV कारों की तरह ही है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह युवाओं को काफी आकर्षित करेगा। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को राफेल ग्रे, शिस्ट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, फ्लेम रेड, डायमंड ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।
 

पावर पर आते हैं। जैसा कि हमने बताया Megane E-Tech इलेक्ट्रिक कार को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया जाएगा। सस्ता ट्रिम 130 hp की मैक्स पावर और 250 Nm के पीक टॉर्क से लैस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। जबकि महंगे ट्रिम में मौजूद मोटर 218 hp की मैक्स पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। बैटरी के भी दो विकल्प होंगे, पहला 40 kWh और दूसरा 60 kWh, जो क्रमश: 300 KM और 470 KM की रेंज देंगे।
 

इंटीरियर को भी सिंपल, लेकिन आकर्षक बनाया गया है। इसका मुख्य आकर्षण ओपनआर सिंगल स्क्रीन है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम एक सार प्रतीत होते हैं। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है और इसमें यूएसबी-सी पोर्ट के साथ सभी जरूरी कनेक्टिविटी और ऑनबोर्ड सिक्योरिटी ऑप्शन मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.