Renault ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक कार, एक चार्ज पर चलती है 305KM, जानें कीमत

Dacia Spring सिंगल चार्ज में 305KM चल सकती है। कंपनी ने इसमें 27.4kWh क्षमता की बैटरी दी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Renault की सिस्टर कंपनी Dacia ने लॉन्च की नई Spring इलेक्ट्रिक कार
  • देखने में Renault Kwid जैसी है नई कार
  • सिंगल चार्ज में 305KM की रेंज देने का दावा

Dacia Spring की यूरोप में कीमत 12,403 यूरो (लगभग 10.75 लाख रुपये) से शुरू है

Renault की सिस्टर कंपनी Dacia ने यूरोप में नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जिसका नाम Spring है, लेकिन यह काफी हद तक भारत में काफी लोकप्रिय बजट कार Kwid की तरह लगती है। Renault की इलेक्ट्रिक कार को लेकर भारत में भी लंबे समय से चर्चा चल रही है। हैरानी नहीं होगी यदि कंपनी डासिया स्प्रिंग को भारत में बदले नाम या बदले रूप में लाती है। नई Dacia Spring इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर लगभग 305 किलोमीटर दी दूरी तय कर सकती है। डासिया ने स्प्रिंग में 125Nm टार्क और 44PS पावर जनरेट करने वाली मोटर दी है और साथ ही 27.4kWh क्षमता की बैटरी का इस्तेमाल किया है।

फ्रांस की जानी-मानी ऑटोमोटिव कंपनी Renault की सिस्टर कंपनी Dacia ने यूरोप में Spring इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है, जो भारत में मौजूद Kwid की हमशकल है। हालांकि नई कार इलेक्ट्रिक है। डासिया स्प्रिंग को शुरुआती सेल में 12,403 यूरो (सरकारी सब्सिडी हटा कर) यानी भारत के हिसाब से लगभग 10,75,000 रुपये होगी।

कार दिखने में क्विड जैसी है। इसी तरह की एक कार को मूल कंपनी Renault ने चीन में City-KZE नाम से लॉन्च किया है और भारत में भी निकट भविष्य में कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किए जाने की खबर है। माना जा रहा है कि कंपनी 2022 में भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। हालांकि Renault द्वारा इसके ऊपर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं दी गई है।

Dacia Spring सिंगल चार्ज में 305KM चल सकती है। कंपनी ने इसमें 27.4kWh क्षमता की बैटरी दी है। Dacia Spring के WLTP (वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट-ड्यूटी व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीजर) टेस्ट अनुसार, इसकी रेंज 230KM है। वहीं, इसकी WLTP सिटी रेंज 305KM है। कार की मोटर 125Nm टार्क और 44PS पावर जनरेट कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.