Qubo ने लॉन्च किए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और HEPA फिल्टर वाले 2 एयर प्यूरीफायर, जानें कीमत और फीचर्स

दोनों एयर प्यूरीफायर Qubo की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Blinkit और Zepto पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Qubo Q600 की भारत में कीमत 13,990 रुपये है
  • Q1000 को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • ये रियलटाइम में हवा को मॉनिटर करने के लिए QSensAI टेक्नोलॉजी से लैस हैं

Photo Credit: Qubo

Qubo Q600 और Q1000 स्मार्ट एयर प्यूरीफायर (Air Purifiers) को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। कंपनी का कहना है कि नए प्यूरीफायर विला और बड़े अपार्टमेंट जैसी जगहों के लिए डिजाइन किए गए हैं। Q600 और Q1000 क्रमशः 600 वर्ग फुट और 1000 वर्ग फुट तक के स्थानों में बेहतर ढ़ंग से काम कर सकते हैं। Qubo का दावा है कि इनमें मौजूद फिल्टर 15,000 घंटे तक हवा को प्योर करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा, इनमें 4-लेयर फिल्टरेशन सिस्टम मिलता है, जो True HEPA H13 फिल्टर से लैस आता है। दावा किया गया है कि यह सिस्टम PM0.1 जैसे छोटे से छोटे कणों को को भी कैप्चर कर सकता है। दोनों मॉडल BLDC मोटर के साथ आते हैं।

Qubo Q600 की भारत में कीमत 13,990 रुपये है, जबकि Q1000 को 18,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों एयर प्यूरीफायर Qubo की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Blinkit और Zepto पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement

नए एयर प्यूरीफायर खासियतों की बात करें, तो Q600 एयर प्यूरीफायर 600 वर्ग फुट और Q1000 प्यूरीफायर 1000 वर्ग फुट क्षेत्र के लिए पर्याप्त है। कंपनी का कहना है कि इन्हें खास बड़े क्षेत्रों के साथ डिजाइन किया गया है। इनमें  एडवांस QSensAI टेक्नोलॉजी मिलती है, जो रियलटाइम में हवा को मॉनिटर करती है और AI की मदद से अपने आप फैन की स्पीड और फिल्ट्रेशन लेवल को एडजस्ट करती है। 

दोनों मॉडल्स में 4-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जिसमें एक True HEPA H13 फिल्टर भी मिलता है। यह फिल्टर PM0.1 तक छोटे पार्टिकल्स को भी कैप्चर करने की क्षमता रखता है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम हवा से 99.99% पॉल्यूटेंट्स को हटा सकता है, जिनमें PM2.5, PM10, पोलेन और पेट्स के बाल आदि शामिल हैं।
Advertisement

दोनों एयर प्यूरीफायर BLDC मोटर के साथ आते हैं, जो शांत और तेज ऑपरेशन के लिए आदर्श बताई जाती है। इनकी एक खासियत स्मार्ट कनेक्टिविटी है। दोनों Qubo एयर प्यूरीफायर को ऐप या वॉयस कंट्रोल से ऑपरेट किया जा सकता है। दोनों मॉडल यूजर्स को फिल्टर रिप्लेसमेंट अलर्ट भी देते हैं और साथ ही रियलटाइम में हवा की क्वालिटी दिखाते हैं। दोनों में Alexa और Google Assistant सपोर्ट भी मिलता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Qubo Q600, Qubo Q600 Price, Qubo Q1000, Qubo Q1000 Price
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.