Brahmastra के बंपर वीकेंड से PVR, Inox की मार्केट वैल्यू 650 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी

बड़े पर्दे पर पहली बार एक जोड़ी के तौर पर दिखने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का इनके प्रशंसकों के साथ ही बॉलीवुड को भी इंतजार था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 16:10 IST
ख़ास बातें
  • PVR और Inox के शेयर प्राइसेज में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है
  • इस फिल्म के रिलीज से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग भी उठी थी
  • बॉलीवुड को कुछ बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने से झटका लगा है

इस फिल्म के रिलीज को कई बार विभिन्न कारणों से टाला गया था

पिछले कई महीनों से बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन का असर मल्टीप्लेक्स चेन्स के बिजनेस पर पड़ रहा था। महंगे बजट में बनी Brahmastra के रिलीज होने के साथ ही बंपर कलेक्शन करने से लिस्टेड मल्टीप्लेक्स कंपनियों PVR और  Inox के शेयर प्राइसेज में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

बड़े पर्दे पर पहली बार एक जोड़ी के तौर पर दिखने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का इनके प्रशंसकों के साथ ही बॉलीवुड को भी इंतजार था। Brahmastra को फिल्म समीक्षकों की ओर से मिली कमजोर प्रतिक्रिया के बाद PVR और Inox के शेयर्स में पिछले शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई थी और इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 800 करोड़ रुपये से अधिक घट गया था। पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पहले कोरोना के कारण थिएटर्स में कई महीनों तक फिल्मों के रिलीज नहीं होने और फिर बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा भी दर्शकों को खींचने में नाकाम रही थी। दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों की बड़ी सफलता से भी बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों की संख्या में कमी आई है। 

Elara Capital के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Karan Taurani ने बताया कि Brahmastra ने शुरुआती वीकेंड पर लगभग 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे PVR और Inox के शेयर्स को रिकवरी में मदद मिली है। Taurani ने कहा, "फिल्म के मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद यह आंकड़ा हैरान करने वाला है। इसके दो कारण हैं। दर्शकों ने इस फिल्म में VFX को काफी पसंद किया है और टिकटों के प्राइस अधिक होने से भी कलेक्शन बढ़ा है।" इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या बढ़ने से यह इस वर्ष की सफल फिल्मों में शामिल हो सकती है।

इस फिल्म के रिलीज को कई बार विभिन्न कारणों से टाला गया था। रिलीज से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग भी उठी थी। इस वजह से फिल्म की सफलता को लेकर आशंका जताई जा रही थी। फिल्म समीक्षकों के इसे अधिक पसंद नहीं करने से भी इसे झटका लग सकता था। हालांकि, Brahmastra के उम्मीद से अधिक कलेक्शन से बॉलीवुड से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिली है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Brahmastra, Movie, Bollywood, Collection, Multiplex, Industry

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.