मुंबई में 20 रुपये में रेंट पर मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, BEST ने शुरू की नई सर्विस

BEST ने दावा किया है कि यह इस तरह की इंटीग्रेटेड लास्ट माइल कनेक्टिविटी सर्विस की पेशकश करने वाला भारत का पहला बस परिवहन ऑपरेटर है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 जून 2022 18:20 IST
ख़ास बातें
  • इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड लिमिट 25 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • इन्हें चलाने के लिए राइडर के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी नहीं है
  • इस प्रोजेक्ट को Vogo के साथ साझेदारी के तहत शुरू किया गया है

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की स्पीड लिमिट 25 kmph है

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कथित तौर पर मुंबई के प्रमुख बस स्टॉप पर इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) का पब्लिक ट्रायल शूरू कर दिया है। यह सर्विस यात्रियों को लोकल बाजार घूमने या आसपास के स्थान पर आसानी से और कम पैसों में पहुंचने के काम आएगी। ये ई-स्कूटर स्टेशन कमर्शियल और आवासीय क्षेत्रों में भी स्थापित किए जा रहे हैं। परिवहन निगम का कहना है कि इस सर्विस को शुरू किए जाने का मकसद मुंबई के लोगों के लिए एंड-टू-एंड इंटीग्रेटेड सामाधान निकालना है।

प्रेस रिलीज के जरिए BEST ने दावा किया है कि यह इस तरह की इंटीग्रेटेड लास्ट माइल कनेक्टिविटी सर्विस की पेशकश करने वाला भारत का पहला बस परिवहन ऑपरेटर है। इस प्रोजेक्ट को Vogo के साथ साझेदारी के तहत शुरू किया गया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Vogo भारत में पॉपुलर शेयर्ड मोबिलिटी कंपनियों में से एक है। 
Advertisement

किराए की बात की करें, तो BEST का कहना है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मूल किराया 20 रुपये है। इसके बाद, यूजर को 3 रुपये प्रति किलोमीटर और 1.50 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा। स्कूटर को इस्तेमाल करने के लिए खास ऐप का इस्तेमाल करना होगा। पेमेंट होने के बाद स्कूटर को अनलॉक कर चलाया जा सकता है।

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड लिमिट 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे इन्हें शहर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चलाना सुरक्षित हो जाता है। स्पीड कम होने का मतलब है कि इन्हें चलाने के लिए राइडर के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी नहीं है, जिससे इसे सभी आयु के लोग चला सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.