बाइक भी, कार भी… इस साल शुरू होगी Podbike के इस व्‍हीकल की डिलिवरी

फ्रिकर चार पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसका डिजाइन यूनीक है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Frikar को खराब मौसम में सुरक्षा देने वाले व्‍हीकल के तौर पर बनाया जा रहा
  • इसमें एयरोडाइनैमिक डिजाइन है
  • इलेक्ट्रिक बाइक-कार का टॉप गाड़ी से अलग भी हो जाता है

Frikar में पैडल भी लगे हैं। इसके जरिए बाइक-कार को स्‍पीड बढ़ाने के लिए ताकत मिलती है।

Photo Credit: Podbike

नॉर्वेजियन मोबिलिटी कंपनी पॉडबाइक (Podbike) अपनी इलेक्ट्रिक बाइक-कार, ‘फ्रिकर' (Frikar) की डिलिवरी शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी इस साल अपनी इलेक्ट्रिक बाइक-कार की पहली डिलिवरी शुरू करेगी। फ्रिकर चार पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसका डिजाइन यूनीक है। कंपनी ने 3.2 मिलियन यूरो (3.64 मिलियन डॉलर) की फंडिंग भी जुटाई है। Frikar को एक ऐसे व्‍हीकल के तौर पर डेवलप किया जा रहा है, जो खराब मौसम में भी बेहतर सुरक्षा देता है। ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाने के लिए इसमें एयरोडाइनैमिक डिजाइन है। इलेक्ट्रिक बाइक-कार का टॉप गाड़ी से अलग हो जाता है। इससे यह कार गर्मियों के लिए भी एक बेहतरीन व्‍हीकल बन जाती है। Frikar एक सिंगल सीटर व्‍हीकल है। हालांकि इसमें एक चाइल्‍ड पैसेंजर सीट भी बनाई जा सकती है। 

Frikar को पहले ही 3,400 से ज्‍यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं। यह प्री-ऑर्डर 300 यूरो जमा करके किया जा सकता है। जबकि इस इलेक्ट्रिक बाइक-कार के दाम 6,429 यूरो हैं। Frikar की पहली डिलीवरी कंपनी के घरेलू मार्केट में की जाएगी। बाद में इसे यूरोप के बाकी हिस्सों और दूसरे देशों में भी डिलिवर किया जाएगा। तकनीकी रूप से Frikar को एक इलेक्ट्रिक साइकिल के रूप में नॉमिनेट किया गया है। 

Frikar में पैडल भी लगे हैं। इसके जरिए बाइक-कार को स्‍पीड बढ़ाने के लिए ताकत मिलती है। फ्रिकर के प्रभावशाली डिजाइन और फीचर्स से ऐसा लगता है कि यह बाइक-कार बहुत जल्‍द लोगों को पसंद आ सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 25km/h है, जिसे पैडल के जरिए बिजली पैदा करते समय मैनुअली  बढ़ाया जा सकता है। हकीकत में Frikar कंपनी की ओर से एक नायाब ऑफर है। 

गौरतलब है कि भारत समेत दुनियाभर के देशों में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को अपनाया जा रहा है। आसमान छूती पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें, भारतीय कंपनियों की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री समेत लोगों द्वारा इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars in India) की ओर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ समय पहले तक भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) का आभाव था, लेकिन यदि आप आज की बात करें, तो Tata, Mahindra समेत कई वाहन निर्माता कंपनियों ने देश में जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी हैं। यहां तक कि Mercedes, Volvo, Hyundai और देश के दूसरे सबसे अमीर आदमी Elon Musk की Teslta अपनी कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार भारत लाने की तैयारी में हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.