PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G से लेकर AI पर होगी बड़ी घोषणा

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 भारत में आज यानी कि 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • IMC 2025 भारत में आज यानी कि 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में 6G के विजन पर बात हुई।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में एआई के उपयोग पर चर्चा हुई।

Photo Credit: IMC 2025

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 भारत में आज यानी कि 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस साल IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है। 

IMC 2025: 150 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में इस साल 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर, 7 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि और 150 से ज्यादा देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 4.5 लाख वर्ग फुट के एग्जीबिशन स्पेस में 400 प्रदर्शक अपने-अपने उत्पादों और सर्विस का प्रदर्शन करेंगे। 

सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस

सैटकॉम सम्मिट में सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस के युग पर बात होगी, जबकि IMC एस्पायर प्रोग्राम साझेदारी और निवेश को बढ़ावा देने के लिए करीब 500 स्टार्टअप और 300 वेंचर कैपिटिलिस्ट, प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टर और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साथ लाएगा। इस इवेंट में ग्लोबल स्टार्टअप वर्ल्ड कप इंडिया एडिशन का भी आयोजन होगा।

IMC 2025: भारत के 6जी विजन पर होगी बात

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस साल डिजिटल इनोवेशन के सेक्टर में 6 मुख्य ग्लोबल सम्मिट होंगे। इनमें इंटरनेशनल भारत 6G सिमोजियम शामिल है, जो भारत 6G एलाइंस के जरिए नेक्स्ट जेन के 6G रिसर्च में भारत का नेतृत्व करेगी। इंटरनेशनल AI सम्मिट में कम्युनिकेशन नेटवर्क और डिजिटल सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बड़ी भूमिका फोकस किया जाएगा। वहीं साइबर सिक्योरिटी सम्मिट में भारत के 1.2 बिलियन टेलीकॉम यूजर्स की सिक्योरिटी पर जोर दिया जाएगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  4. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  6. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  9. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.