16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ा! वीडियो वायरल, देखें

फ्लाइटरडार 24 के अनुसार प्लेन में रियर केबिन एग्जिट डोर है। यह रियर एग्जिट डोर से पहले आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 18:57 IST
ख़ास बातें
  • घटना के वक्त प्लेन 16,325 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
  • हवाई जहाज में 171 पैसेंजर थे और 6 क्रू मेंबर थे।
  • अलास्का एयरलाइंस में इस एयरक्राफ्ट में डोर को एक्टिवेट नहीं किया गया था।

Alaska Airlines के  Boeing 737-9 MAX प्लेन का दरवाजा बीच फ्लाइट में ही उड़ गया।

Photo Credit: X/Rawalerts

प्लेन में हजारों फीट की ऊंचाई पर आप उड़ रहे हों और अचानक हवाई जहाज का दरवाजा ही हवा में उड़ जाए! ऐसी घटना किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। अलास्का एयरलाइंस में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। Alaska Airlines के  Boeing 737-9 MAX प्लेन का दरवाजा बीच फ्लाइट में ही उड़ गया। अंदर बैठे पैसेंजर सकते में आ गए! हवाई जहाज के टेकऑफ करने के कुछ मिनट बाद जब यह बीच आसमान में उड़ रहा था तो यह घटना हुई। 

मिड केबिन का एग्जिट डोर बीच हवा में उड़ गया था। अंदर बैठे पैसेंजर्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। हवाई जहाज में 171 पैसेंजर थे और 6 क्रू मेंबर थे। गनीमत रही कि सबको सुरक्षित पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। फ्लाइट पोर्टलैंड से कैलिफॉर्निया के ओंटोरियो जा रही थी। अलास्का एयरलाइन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी भी दी है। 

एयरक्राफ्ट मूवमेंट को ट्रैक करने वाले रियल टाइम मॉनिटर Flightradar24 ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि घटना के वक्त प्लेन 16,325 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह इसकी अधिकतम ऊंचाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक Boeing 737 MAX को अलास्का एयरलाइंस में 1 अक्टूबर 2023 को शामिल किया गया था। इसने 11 नवंबर 2023 से कमर्शियल उड़ानें शुरू कर दी थीं। 

फ्लाइटरडार 24 के अनुसार प्लेन में रियर केबिन एग्जिट डोर है। यह रियर एग्जिट डोर से पहले आता है। इसे केवल घनी सीट वाली कंफिग्रेशन में ही एक्टिवेट किया जाता है। लेकिन अलास्का एयरलाइंस में इस एयरक्राफ्ट में डोर को एक्टिवेट नहीं किया गया था। यह परमानेंट प्लग किया गया दरवाजा था। ऐसे में एयरलाइंस मामले की आगे जांच करने की बात कह रही है। दरवाजा हवा में उड़ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  2. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  5. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  7. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  9. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  10. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.