AI के चलते 800 कर्मचारियों की छुट्टी, Pinterest में अबतक की सबसे बड़ी छंटनी

ये छंटनियां कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही के खत्म होने तक पूरी कर चुकी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 08:03 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 15% तक कम करने की घोषणा की है।
  • कहा गया है कि 800 के लगभग लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा।
  • छंटनियां AI प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए की जा रही हैं।

Pinterest ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है।

Photo Credit: Freepik

Pinterest में सबसे बड़ी छंटनी होने जा रही है। कंपनी ने अपने वर्कफोर्स का 15% तक कम करने की घोषणा की है। वजह है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस करने जा रही है। पिंट्रेस्ट की ओर से कहा गया है कि वह अपने स्ट्रक्चर का पुनर्गठन करने जा रही है जिसमें AI आधारित प्रोडक्ट्स और क्षमताओं को विकसित करना कंपनी की प्राथमिकता होगी। ये छंटनियां कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही के खत्म होने तक पूरी कर चुकी होगी। आइए जानते हैं विस्तार से कंपनी में होने जा रही इन छंटनियों के बारे में। 

Pinterest ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है। Reuters के मुताबिक, कंपनी वर्कफोर्स में से 15% कर्मचारियों को हटाने जा रही है। कहा गया है कि 800 के लगभग लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि ये छंटनियां AI प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए की जा रही हैं। कंपनी कॉस्ट कटिंग करने जा रही है ताकि उस बचत को उन क्षेत्रों में लगाया जा सके जिनका विकास इस वक्त कंपनी ने लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें AI आधारित प्रोडक्ट्स और क्षमताओं को विकसित करना बताया गया है। 

Advertisement

Pinterest ये छंटनियां इस साल सितंबर के अंत तक पूरी करने की बात कह रही है। कंपनी ऑफिस स्पेस को भी काफी हद तक कम करने का प्लान बना रही है। इसकी वजह है कि वह अब हाइब्रिड वर्क मॉडल की ओर बढ़ना चाहती है। इससे लागत में कमी आएगी और जो बचत होगी उसे प्रमुख विकास क्षेत्रों में पुनर्निवेश किया जा सकता है। 26 जनवरी को कंपनी की ओर से यह घोषणा की गई थी कि वह ग्लोबल पुनर्गठन प्लान को लागू करने जा रही है जिसमें 15% के लगभग वर्कफोर्स प्रभावित होने वाला है। Pinterest के मुख्य कानूनी और व्यावसायिक मामलों के अधिकारी Wanji Walcott द्वारा यह जानकारी दी गई थी। 

Pinterest की ओर से साफ किया गया है कि छंटनी का अधिकांश हिस्सा कॉर्पोरेट और सहायक पदों को प्रभावित करेगा। वहीं, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और क्रिएटिव टीमों पर इसका असर नहीं होगा। इससे संसाधनों को AI-केंद्रित रोल और टीमों की ओर पुनर्वितरित करने में मदद मिलेगी। जिससे प्लेटफ़ॉर्म पर AI को अपनाने और लागू करने की प्रक्रिया को गति दी जा सकती है। कंपनी का मकसद इनोवेशन को मजबूत बनाना है क्योंकि सोशल मीडिया और डिजिटल विज्ञापन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ती जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pinterest, Pinterest layoff, Lays Off, pinterest layoffs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  5. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  6. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  7. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  8. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  9. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  10. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.