Panasonic LUMIX G97, LUMIX ZS99 4K कैमरे लॉन्च, 20.3MP CMOS सेंसर से लैस, जानें कीमत

LUMIX ZS99 में 24-720mm LEICA DC लेंस लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2024 09:29 IST
ख़ास बातें
  • LUMIX ZS99 में 24-720mm LEICA DC लेंस लगा है।
  • यह साइज में छोटा और पोर्टेबल कैमरा है लेकिन इसकी जूम क्षमता जबरदस्त है।
  • LUMIX G97 एक हाइब्रिड माइक्रो फोर थर्ड्स कैमरा है।

कंपनी ने नए LUMIX G97 और LUMIX ZS99 मॉडल को मार्केट में उतारा है।

Photo Credit: Panasonic

Panasonic ने दो नए कैमरे लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए LUMIX G97 और LUMIX ZS99 मॉडल को मार्केट में उतारा है। LUMIX ZS99 एक कॉम्पेक्ट साइज का ट्रेवल जूम कैमरा है। LUMIX ZS99 में 24-720mm LEICA DC लेंस लगा है। यह साइज में छोटा और पोर्टेबल कैमरा है लेकिन इसकी जूम क्षमता जबरदस्त है। वहीं, LUMIX G97 एक हाइब्रिड माइक्रो फोर थर्ड्स कैमरा है, इसमें 20.3MP CMOS सेंसर लगा है। आइए जानते हैं दोनों ही कैमरा के खास फीचर्स और प्राइसिंग के बारे में। 
 

LUMIX ZS99, LUMIX G97 price

LUMIX ZS99 की कीमत $499.99 (लगभग 42,500 रुपये) है। इसे कंपनी खरीद के लिए मध्य फरवरी से उपलब्ध करवाएगी। कैमरा ब्लैक और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। LUMIX G97 की कीमत $849.99 (72,300 रुपये) बताई गई है। यह कैमरा फरवरी अंत तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने कीमत में 12-60mm लेंस किट को भी शामिल किया है। 
 

LUMIX ZS99 specifications

LUMIX ZS99 जैसा कि पहले बताया गया है, एक कॉम्पेक्ट और पोर्टेबल कैमरा है जो साइज में छोटा है। इसमें पावरफुल जूम क्षमता कंपनी ने देने का दावा किया है। LUMIX ZS99 में 24-720mm LEICA DC लेंस लगा है। यह 30X ऑप्टिकल जूम और 60x iZoom फीचर से लैस है। कैमरा में 5-एक्सिस हाइब्रिड ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। अधिकतम जूम पर भी यह ब्लर को अच्छे से संभाल सकता है। 

LUMIX ZS99 कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें 4K PHOTO मोड भी दिया गया है जो 30fps पर फास्ट एक्शन फोटो कैप्चर कर सकता है। यह 120fps पर स्लो मोशन शॉट्स के लिए HD वीडियो भी शूट कर सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C दिया गया है। कैमरा में बिल्ट-इन ब्लूटूथ और Wi-Fi भी दिया गया है। 
Advertisement
 

LUMIX G97 specifications

LUMIX G97 एक हाइब्रिड कैमरा है जिसमें 20.3MP CMOS सेंसर लगा है। कैमरा में Live View Composite मोड आता है जो यूजर को रियल टाइम में मल्टीपल एक्सपोजर को कम्बाइन करने की सुविधा देता है। इसमें स्टार ट्रेल जैसे इफेक्ट यूजर क्रिएट कर सकता है। इसमें भी 4K PHOTO मोड भी दिया गया है जो 30fps पर तेज स्पीड वाली स्थिति में हाई रिजॉल्यूशन फोटो कैप्चर कर सकता है। इसमें 5-axis Dual I.S.2 स्टेबलाइजेशन सिस्टम है। 

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्ड 30fps पर किया जा सकता है। इसमें FHD में स्लो मोशन और क्विक मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड हो सकता है। इसमें हेडफोन जैक और माइक्रोफोन जैक भी मिल जाता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C दिया गया है। कैमरा में बिल्ट-इन ब्लूटूथ और Wi-Fi भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  6. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  10. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.