Spotify ने हटाए पाकिस्तानी गाने, पोस्टर से एक्टर्स की फोटो भी गायब!

इनमें कई पॉपुलर पाकिस्तान सॉन्ग जैसे 'मांड', 'झोल' और 'फासले' आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2025 08:29 IST
ख़ास बातें
  • Spotify ने भारत में पाकिस्तान के सभी गाने हटा दिए हैं
  • इनमें कई पॉपुलर पाकिस्तान सॉन्ग जैसे 'मांड', 'झोल' और 'फासले' आदि शामिल
  • यह कदम सरकार द्वारा जारी की गई 8 मई की एक एडवाइजरी के बाद लिया गया

Spotify ने भारत में पाकिस्तान के सभी गाने हटा दिए हैं।

Spotify ने भारत में पाकिस्तान के सभी गाने हटा दिए हैं। प्लेटफॉर्म से देर रात ये गाने अचानक गायब हो गए। इनमें कई पॉपुलर पाकिस्तान सॉन्ग जैसे 'मांड', 'झोल' और 'फासले' आदि शामिल हैं। यूजर्स को बिना किसी पूर्व सूचना के ये गाने प्ले-लिस्ट से हटा दिए गए। यह कदम सरकार द्वारा जारी की गई 8 मई की एक एडवाइजरी के बाद लिया गया है। एडवाइजरी में सरकार की ओर से सलाह दी गई थी सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्ट्रीमिंग सर्विसेज और डिजिटल मध्यस्थों को पाकिस्तान से किसी भी मीडिया सामग्री को तुरंत रोक देना चाहिए। 

यह एडवाइजरी सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के भाग II के तहत जारी की गई थी। सरकार की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए दुखद हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं। सरकार की ओर से इस बात पर जोर दिया गया कि प्लेटफार्म यह सुनिश्चित करें कि वे ऐसे कंटेंट की स्ट्रीमिंग न करें जो भारत की संप्रभुता, अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करता हो।
Advertisement

एडवाइजरी में कहा गया है, "भारत में चल रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मध्यस्थों को सलाह दी जाती है कि वे वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वे सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल पर उपलब्ध हों या जिनकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।" इसी के चलते विभिन्न म्यूजिक प्लेटफार्मों में भी बदलाव देखे गए। पाकिस्तानी एक्टर्स को उनकी हिंदी फिल्मों के पोस्टर से हटा दिया गया है।

उदाहरण के लिए, सनम तेरी कसम के पोस्टर से मावरा होकेन की फोटो को अब हटा दिया गया है। इसमें अब केवल हर्षवर्धन राणे ही दिख रहे हैं। इसी तरह, स्पॉटिफाई और यूट्यूब म्यूजिक पर रईस के दृश्यों से माहिरा खान को हटा दिया गया है, जिसमें अब शाहरुख खान ही नजर आ रहे हैं। इसी तरह कपूर एंड संस का गाना 'बुद्धू सा मन' अब भारत में यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है क्योंकि इसमें फवाद खान हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.