पाकिस्तानी हैकर्स इन मैसेजिंग ऐप्स के जरिए भारत सरकार और डिफेंस की वेबसाइटों को बना रहे हैं निशाना

उपयोग किए गए मैलवेयर में क्रिमसन RAT और ObliqueRAT जैसे रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) के कई रूप शामिल हैं, जो अटैकर्स को डेटा चोरी करने, कम्युनिकेशन की निगरानी करने और अन्य जासूसी एक्टिविटी को रिमोटली ट्रिगर करने में सक्षम बनाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2024 21:10 IST
ख़ास बातें
  • Telegram, Discord, Google Drive जैसे पॉपुलर वेब सर्विस का यूज कर रहे हैं
  • Python, Golang, Rust जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का भी हो रहा है इस्तेमाल
  • APT36 या Mythic Leopard के नाम से पॉपुलर हैं इनके कैंपेन

Photo Credit: Unsplash

पाकिस्तान स्थित थ्रेट ग्रुप ट्रांसपेरेंट ट्राइब (Transparent Tribe) कथित तौर पर भारत सरकार और सैन्य संस्थाओं को निशाना बना रहा है। एक रिसर्च एंड इंटेलिजेंस टीम ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी है कि ये हैकिंग ग्रुप Python, Golang और Rust जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज कर रहे हैं और साथ ही Telegram, Discord, Slack और Google Drive जैसे पॉपुलर वेब सर्विस का भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस हैकिंग ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे इस साइबर जासूसी अभियान, जिसे APT36 या Mythic Leopard के नाम से भी जाना जाता है, में भारत सरकार, डिफेंस और एयरोस्पेस क्षेत्रों को टार्गेट कर रहा जा रहा है। 

ब्लैकबेरी रिसर्च एंड इंटेलिजेंस टीम ने हाल ही में हैकिंग ग्रुप ट्रांसपेरेंट ट्राइब के साइबर जासूसी अभियान का पर्दाफाश किया है। ग्रुप की हालिया एक्टिविटी में मैलवेयर ट्रांसमिशन के लिए फिशिंग तकनीकों का इस्तेमाल शामिल है। ये फिशिंग अटैक अक्सर दुर्भावनापूर्ण डॉक्युमेंट को आधिकारिक सरकारी पत्राचार या डिफेंस-संबंधी जानकारी के रूप में दिखाते हैं। एक बार जब ये डॉक्युमेंट ओपन हो जाते हैं, तो शिकार होने वाले सिस्टम पर मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिससे अटैकर्स को संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत एक्सेस मिल जाता है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, उपयोग किए गए मैलवेयर में क्रिमसन RAT और ObliqueRAT जैसे रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) के कई रूप शामिल हैं, जो अटैकर्स को डेटा चोरी करने, कम्युनिकेशन की निगरानी करने और अन्य जासूसी एक्टिविटी को रिमोटली ट्रिगर करने में सक्षम बनाते हैं।

ट्रांसपेरेंट ट्राइब 2013 से एक्टिव है। यह एक साइबर सर्वेलेंस थ्रेट ग्रुप है जो पाकिस्तानी सांठगांठ के साथ काम कर रहा है। द्रुप ने पहले भी भारत के शिक्षा और रक्षा क्षेत्रों के खिलाफ साइबर जासूसी अभियान चलाया है।
Advertisement

इस ग्रुप के अभियान में कमांड और कंट्रोल (C2) स्ट्रक्चर जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें पहचान छिपाने के लिए बदला भी जा सकता है। ट्रांसपेरेंट ट्राइब ने भारतीय शिक्षा क्षेत्र, विशेष रूप से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जैसे बड़े संस्थानों पर भी फोकस किया है। ये अटैक, जो 2023 की शुरुआत में तेज हुए, मैक्रो-इनेबल्ड पावरपॉइंट ऐड-ऑन (पीपीएएम फाइलों) में एम्बेडेड मैलवेयर का उपयोग करते हैं।
Advertisement

ग्रुप द्वारा पहले किए गए अटैक्स पर बेस्ड Seqrite की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह थ्रेट ग्रुप पाकिस्तान का एक हैकर ग्रुप है जो कम से कम 2019 से दक्षिण एशियाई देशों, विशेष रूप से भारतीय रक्षा और सरकारी संगठनों को निशाना बना रहा है। यह ग्रुप विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर टूल का इस्तेमाल करता है, जिनमें Ares RAT, Action RAT, AllaKore RAT, Reverse RAT, Margulas RAT आदि शामिल हैं। ट्रांसपेरेंट ट्राइब 2013 से एक्टिव है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hacking, Pakistan Based Hacker Group
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.