Opera Neon: अब ब्राउजर आपके लिए खुद बनाएगा वेबसाइट और गेम, वो भी ऑफलाइन!

Opera ने बताया है कि Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मई 2025 20:33 IST
ख़ास बातें
  • Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है
  • इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है
  • इच्छुक यूजर्स इसके लिए वेटलिस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं

Opera Neo AI Browser: फिलहाल वेटलिस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं इच्छुक यूजर्स

Photo Credit: Opera

Opera ने अपना नया ब्राउजर Opera Neon लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ वेब सर्फिंग का टूल नहीं बल्कि एक AI एजेंट की तरह काम करता है। कंपनी इसे "Agentic Browser" कह रही है, जो यूजर की तरफ से वेबसाइट डिजाइन करना, गेम बनाना, रिपोर्ट तैयार करना और यहां तक कि कोड लिखना भी खुद कर सकता है। खास बात ये है कि यह सब कुछ ब्राउजर के अंदर ही होता है और कुछ फीचर्स तो ऑफलाइन भी काम करते हैं।

Opera ने बताया है कि Neon को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत या रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। फिलहाल इच्छुक यूजर्स इसके लिए वेटलिस्ट में रजिस्टर कर सकते हैं। Neon का सबसे यूनिक फीचर है इसका ‘Browser Operator' नाम का AI एजेंट। कंपनी के मुताबिक ये एजेंट यूजर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग, फॉर्म भरना, ट्रैवल बुकिंग जैसी कई एक्टिविटी खुद हैंडल कर सकता है और यह सब ब्राउजर के अंदर ही, बिना किसी एक्सटर्नल टूल के होता है।
Advertisement

Neon ब्राउजर के साथ कंपनी ने चैटबॉट स्टाइल इंटरफेस भी दिया है। यूजर्स इस चैटबॉट को बोलकर या लिखकर निर्देश दे सकते हैं जैसे कि "मेरे लिए एक टू-डू लिस्ट बनाओ", "एक बेसिक पोर्टफोलियो वेबसाइट कोड करो", या "मुझे एक 2D गेम डिजाइन करके दो।" Opera का कहना है कि ये सारे टास्क Neon ब्राउजर खुद कंप्लीट करता है, वो भी बिना यूजर को अलग से किसी टूल या IDE पर जाने की जरूरत के।


इस नए ब्राउजर में लोकल प्रॉसेसिंग का ध्यान रखा गया है यानी यूजर की पर्सनल इंफॉर्मेशन ब्राउजर के बाहर शेयर नहीं होती। इसके अलावा, यह क्लाउड-बेस्ड AI सिस्टम के साथ भी काम करता है जिससे बड़े और डिटेल्ड टास्क भी हैंडल किए जा सकें।

Opera का ये मूव एक बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा करता है, जहां ब्राउजर सिर्फ इंटरनेट ब्राउज करने का जरिया नहीं बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल असिस्टेंट बन रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.